दुबई में फंसे इंदौर के दिग्गज! संजय शुक्ला और विशाल पटेल समेत कई बिजनेसमैन स्पेशल फ्लाइट से लौट रहे भारत

ईरान-इजरायल तनाव के बीच मिडिल ईस्ट में मचे हवाई हड़कंप का असर अब इंदौर के रसूखदारों पर भी पड़ा है. दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायकों और दिग्गज उद्योगपतियों के लिए राहत की खबर सामने आई है.

Advertisement
विशेष विमान से इंदौर के दिग्गजों की मुंबई वापसी.(Photo:ITG) विशेष विमान से इंदौर के दिग्गजों की मुंबई वापसी.(Photo:ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • दुबई/इंदौर,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

ईरान का एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद दुबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी के बीच इंदौर की कई जानी-मानी हस्तियां वहीं अटक गई थीं. फ्लाइट्स रद्द होने के कारण शहर के पूर्व विधायक और बड़े कारोबारी पिछले कुछ घंटों से वतन वापसी का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब यूएई (UAE) सरकार ने उनके लिए एक विशेष उड़ान का इंतजाम किया है.

Advertisement

दुबई सरकार ने फंसे हुए भारतीय यात्रियों के लिए एिमिरेट्स की एक स्पेशल फ्लाइट EK 506 का प्रबंध किया है. यह फ्लाइट दुबई से उड़ान भर चुकी है और जल्द ही मुंबई लैंड करेगी. इसके बाद सभी यात्री इंदौर के लिए रवाना होंगे.

कौन-कौन से दिग्गज फंसे थे?
दुबई में अटके इंदौर के रसूखदारों की सूची लंबी है, जिसमें राजनीति और व्यापार जगत के बड़े नाम शामिल हैं. इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल और पूर्व पुलिस अधिकारी व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के OSD प्रवीण कक्कड़ समेत बिजनेसमैन मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल और आदित्य शर्मा शामिल हैं.

वीडियो कॉल पर दी जानकारी
हवाई अड्डे पर फंसे होने के दौरान पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर में अपने परिचितों और समर्थकों से वीडियो कॉल के जरिए बात की और कहा, "घबराने की बात नहीं है, हम सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं. फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से देरी जरूर हुई है, लेकिन अब विशेष विमान के जरिए हमारी वापसी हो रही है."

Advertisement

क्यों पैदा हुए ये हालात?
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के खतरों को देखते हुए ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था. इसके चलते दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित होने वाली सैकड़ों उड़ानें निरस्त कर दी गईं, जिससे हजारों अंतरराष्ट्रीय यात्री वहीं फंस गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »