इंडोनेशिया: तीन चर्च में आत्मघाती हमले, अब तक 6 लोगों की मौत

ईस्ट जावा के पुलिस प्रवक्ता फ्रांस बरूंग मनगेरा ने बताया, 'तीन चर्चों पर तीन हमले किए गए. यह सभी विस्फोट दस मिनट के भीतर हुए, जबकि पहला धमाका सुबह साढ़े सात बजे हुआ.'

Advertisement
तीन चर्च पर हमले तीन चर्च पर हमले

जावेद अख़्तर

  • जकार्ता, इंडोनेशिया,
  • 13 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबया में चर्च के बाहर हमले किए गए हैं. इन हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत की खबर है. जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने इस हमले को आत्मघाती बताया है. पुलिस ने बताया कि तीन अलग-अलग चर्च निशाने बनाए गए हैं. इन हमलों में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं. यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे हुआ. अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Advertisement

ईस्ट जावा के पुलिस प्रवक्ता फ्रांस बरूंग मनगेरा ने बताया, 'तीन चर्चों पर तीन हमले किए गए. यह सभी विस्फोट दस मिनट के भीतर हुए, जबकि पहला धमाका सुबह साढ़े सात बजे हुआ.'

फिलहाल, हालात नियंत्रण में हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. हालांकि, अब तक किसी संगठन ने इस नहीं है, लेकिन पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement