भारत-सेशेल्स के बीच हुआ साझा युद्धाभ्यास

भारत दक्षिण एशिया में अपने पड़ोसी देशों के साथ लगातार अपने कूटनीतिक और सामरिक संबंध मजबूत कर रहा है. इसी दिशा में समय-समय पर ऐसे युद्धभ्यास किए जाते हैं.

Advertisement
भारत-सेशेल्स संयुक्त युद्धाभ्यास भारत-सेशेल्स संयुक्त युद्धाभ्यास

सुरभि गुप्ता / मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली/माहे,
  • 27 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

भारत एवं सेशेल्स के बीच सातवां संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 'लामिति' चल रहा है. स्थानीय भाषा में लामिति का मतलब मित्रता है. यह अभ्यास आइलैंड के माहे में हो रहा है. भारत और सेशल्स 2001 के बाद से इस संयुक्त अभ्यास का आयोजन कर रहे हैं, जो दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और अंतर-क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से होता है.

Advertisement

युद्धभ्यास के दौरान खोज अभियान, बंधकों को बचाने का अभ्यास, एंटी-पायरेसी, उग्रवाद के माहौल की घटनाओं व अन्य समस्याओं के समाधान पर एक साथ मिलकर अभ्यास किया गया.

साल 2001 से हुई थी शुरुआत

इस सेशेल्स डिफेंस एकेडमी (एसडीए), विक्टोरिया, सेशेल्स में किया गया. लामिति 2018 सातवां संयुक्त अभ्यास है. ऐसा पहला अभ्यास 2001 में शुरू किया गया था. इस युद्ध अभ्यास में कुल 52 सैनिकों ने भाग लिया. जिनमें सेशेल्स आर्मी की ओर से 20 सैनिक और 32 सैनिक सेशेल्स इन्फेंट्री से शामिल हुए.

भारत दक्षिण एशिया में अपने पड़ोसी देशों के साथ लगातार अपने कूटनीतिक और सामरिक संबंध मजबूत कर रहा है. इसी दिशा में समय-समय पर ऐसे युद्धभ्यास किए जाते हैं.

मार्च में होगा सबसे बड़ा समुद्री नौसैनिक अभ्यास

मार्च 2018 के दूसरे हफ्ते में अंडमान निकोबार में अब तक के सबसे बड़े समुद्री नौसैनिक अभ्यास मिलन-2018 का आयोजन करने जा रही है. युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए पहली बार एक साथ दुनिया के 22 देशों की नौसेना भारत में जुटेगी. इस बार इस युद्धाभ्यास में गैरकानूनी समुद्री गतिविधियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग पर ज्यादा फोकस किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »