नॉर्थ कोरिया-पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रसार संबंध, सुषमा ने उठाई जांच की मांग

भारत ने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु प्रसार संबंधी गतिविधियों की जांच की जानी चाहिए. इसके लिए जो जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

Advertisement
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

केशवानंद धर दुबे / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

भारत ने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु प्रसार संबंधी गतिविधियों की जांच की जानी चाहिए. इसके लिए जो जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

उत्तर कोरिया की हालिया कार्रवाई की निंदा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उत्तर कोरिया की हालिया कार्रवाई की निंदा की. साथ ही कहा कि उसकी प्रसार संबंधी गतिविधयों का पता लगाया जाना चाहिए और इसके लिए जो जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. सुषमा ने यह बयान अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और उनके जापानी समकक्ष तारो कोनो के साथ यूएन जनरल असेंबली के सेशन के दौरान दिया.

Advertisement

बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का यह बयान उत्तर कोरिया द्वारा शुक्रवार को जापान के ऊपर से मध्यम दूरी की एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद आया है.

प्रसार संबंधी गतिविधयों का लगाया जाए पता

पाकिस्तान का नाम लिए बिना रवीश कुमार ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं आपको पर्याप्त सामग्री दे रहा हूं ताकि यह पता लगा सकें कि मैं किसकी बात कर रहा हूं. उन्होंने कहा, 'हमने बहुत स्पष्ट तौर पर यह कहा है कि हम केवल उत्तर कोरिया के हालिया कदमों की निंदा नहीं कर रहे, बल्कि यह भी कहा है कि पता लगाया जाना चाहिए और इसके लिए जो जिम्मेदार हैं, उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए.

इसके अलावा तीनों नेताओं ने समुद्री सुरक्षा एवं कनेक्टिविटी के मुद्दे पर भी चर्चा की. तीनों देशों के बीच पहली त्रिपक्षीय मंत्री स्तरीय बैठक वर्ष 2015 में हुई थी. वरिष्ठ पर बैठक 2011 से हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement