भारत ने ब्रिटेन में आतंकी हमले की निंदा की, उच्चायोग के लगातार संपर्क में हैं विदेश मंत्री

भारत ने ब्रिटेन की संसद के निकट वेस्टमिंस्टर में बुधवार को हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक और सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है.

Advertisement
ब्रि‍टिश संसद के पास है कड़ी सुरक्षा ब्रि‍टिश संसद के पास है कड़ी सुरक्षा

दिनेश अग्रहरि

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:13 AM IST

भारत ने ब्रिटेन की संसद के निकट वेस्टमिंस्टर में बुधवार को हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक और सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है.

उच्चायोग के लगातार संपर्क में हैं विदेश मंत्री
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि हमले में किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं लंदन स्थित से लगातार संपर्क में हूं. अब तक किसी भारतीय के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

Advertisement

स्वराज ने लिखा, 'लंदन में सभी की मदद के लिए भारतीय उच्चायोग मौजूद है. कृपया टेलीफोन नंबर नोट कीजिए: 020 8629 5950 और 020 7632 3035. विदेश मंत्री ने लोगों को पार्लियामेंट स्क्वायर की ओर नहीं जाने की सलाह दी है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, 'भारत वेस्टमिंस्टर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है और लोगों की मौत पर शोक प्रकट करता है. लोकतांत्रिक और सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है.'

गौरतलब है कि लंदन में ब्रिटिश संसद के बाहर हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों की मौत हुई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं. हमलावर ने एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को चाकू मार दिया. हमलावर को गोली मार दी गई.

स्कॉटलैंड यार्ड ने इसे आतंकी घटना बताया है. ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि वेस्टमिंस्टर की घटना के दौरान घायल हुआ कोई भी भारतीय भारतीय उच्चायोग की लोक प्रतिक्रिया इकाई से तत्काल संपर्क कर सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »