मैनचेस्टर से 2 घंटे की दूरी पर IND-PAK मैच का वेन्यू, हमले से सुरक्षा पर उठे सवाल

आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि मैनचेस्टर हमले के प्रभावित लोगों के साथ हमारी संवेदना हैं. हमें उम्मीद है कि आईसीसी और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) चैम्पियंस ट्रॉफी और महिला विश्व कप में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे. यह हमारी प्राथमिकता है.

Advertisement
ICC करेगी सुरक्षा की समीक्षा ICC करेगी सुरक्षा की समीक्षा

IANS

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान बम धमाकों ने क्रिकेट जगत में भी कोहराम मचा दिया है. दरअसल जिस जगह ये धमाके हुए वहां से 2 घंटे की दूरी पर ही बर्मिंघम है, जहां 4 जून को भारत-पाक के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला होना है. साथ ही एक जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में टीमों की सुरक्षा को लेकर आईसीसी ने चिंता जताई है.

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि वह इंग्लैंड में अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और उसके बाद होने वाले महिला विश्व कप की सुरक्षा को लेकर गंभीर और सतर्क है. एक जून से 18 जून तक चलने वाले टूर्नामेंट के मैच ओवल, एजबेस्टन, कार्डिफ में खेले जाएंगे. महिला विश्व कप की शुरुआत 24 जून से हो रही है. इस विश्व कप के मैच डर्बी, लिसेस्टर, ब्रिस्टल और टॉनटन में खेले जाएंगे.

आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि मैनचेस्टर हमले के प्रभावित लोगों के साथ हमारी संवेदना हैं. हमें उम्मीद है कि आईसीसी और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) चैम्पियंस ट्रॉफी और महिला विश्व कप में यह हमारी प्राथमिकता है. बयान में कहा गया है कि हमने अपने टूर्नामेंट निदेशक से सलाह मांगी है साथ ही ईसीबी के संबंधित अधिकारियों से भी इस बारे में सलाह मांगी है. हमारी कोशिश दोनों टूर्नामेंट में पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराना है.

Advertisement

आईसीसी ने बयान में कहा है कि आने वाले दिनों में हम अधिकारियों से संपर्क में बने रहेंगे और लगातार जानकारी लेते रहेंगे. सुरक्षा हमारी तैयारियों का केंद्र बिंदु है. बीसीसीआई ने भी अपने सिक्युरिटी चीफ नीरज कुमार को टीम इंडिया से पहले जहां वह भारतीय टीम की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे.

आपको बता दें कि मैनचेस्टर में हुए दो बम धमाकों में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. आतंकी संगठन आईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »