मक्का: होटल में लगी भीषण आग, इमारत का कुछ हिस्सा सड़क पर गिरा

आग इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा जलकर सामने सड़क पर गिरने लगा. आग की लपटें काफी ऊंची थीं, इसकी वजह से आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • मक्का,
  • 17 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

मक्का में एक होटल में रविवार को भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग लगने की वजह से होटल के आस-पास का इलाका धुएं के गुबार से भर गया.

आग इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा जलकर सामने सड़क पर गिरने लगा. काफी ऊंची थीं, इसकी वजह से आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.

आग के कारणों का पता नहीं चला
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की.

Advertisement

बिल्डिंग के खाली होने का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में कुछ स्थानीय लोगों ने है कि होटल की बिल्डिंग खाली थी और इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था.

आग पर पाया गया काबू
सऊदी सिविल डिफेंड डिपार्टमेंट के मुताबिक, घटना के वक्त बिल्डिंग खाली थी. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं. आग पर बाहर से काबू पा लिया गया है, फिलहाल होटल के अंदर आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement