होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने ऑयल टैंकर पर किया हमला

हॉर्मुज स्ट्रेट में गुरुवार देर रात एक जहाज पर हमले की खबर सामने आई है. ब्रिटेन के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर यानी यूकेएमटीओ ने इसकी जानकारी दी है. संगठन के मुताबिक, जहाज के सभी क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Advertisement
ईरान का दावा है कि अवैध तरीके से जहाज होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था. (Representational image) ईरान का दावा है कि अवैध तरीके से जहाज होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था. (Representational image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:55 AM IST

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने हॉर्मुज स्ट्रेट में टोगो के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हमला करने का दावा किया है. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, टैंकर का नाम 'ट्रेंड' है. ईरान का कहना है कि टैंकर ने हॉर्मुज स्ट्रेट से "गैरकानूनी तरीके से गुजरने" की कोशिश की, जिसके बाद उसे निशाना बनाया गया और रोक लिया गया.

Advertisement

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के बयान के मुताबिक, टैंकर में आग लगने के बाद उसे निशाना बनाया गया और हिरासत में ले लिया गया. ईरान का आरोप है कि टैंकर उसके बताए रास्ते से अलग होकर हॉर्मुज स्ट्रेट पार करने की कोशिश कर रहा था.

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर सख्ती बढ़ा दी है. ईरान कमर्शियल जहाजों से पहले मंजूरी लेने और उसके बताए रास्ते से गुजरने की मांग कर रहा है.

इससे पहले ब्रिटेन के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस यानी यूकेएमटीओ ने गुरुवार को हॉर्मुज स्ट्रेट में एक "सिक्योरिटी इंसिडेंट" की जानकारी दी थी. यूकेएमटीओ के मुताबिक, यह घटना ओमान के खासाब से करीब 29.6 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुई.

हालांकि, यूकेएमटीओ ने जहाज का नाम या घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी. इसलिए अभी यह साफ नहीं है कि यूकेएमटीओ ने जिस घटना की जानकारी दी थी, वह वही है जिसे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने 'ट्रेंड' टैंकर से जोड़कर बताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »