वीजा बैन पर तकरार, ट्रंप बोले- अधिकार क्षेत्र से बाहर न जाए अदालत

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ट्रेवल बैन में हुए संशोधन के लागू होने से कुछ घंटे पहले ही बुधवार को एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने इस आदेश पर रोक लगा दी. इस नए कानून पर रोक लगना प्रशासन के लिए बहुत बड़ा झटका है. जहां वे अस्थायी रूप से शरणार्थियों पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ छह प्रमुख मुस्लिम देशों के यात्रियों पर भी अस्थायी प्रतिबंध लगाना चाह रहे हैं.

Advertisement
डोनल्ड ट्रम्प डोनल्ड ट्रम्प

संदीप कुमार सिंह

  • वॉशिंगटन,
  • 16 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्रेवल बैन में हुए संशोधन के लागू होने से कुछ घंटे पहले ही बुधवार को एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने इस आदेश पर रोक लगा दी.

इस नए कानून पर रोक लगना प्रशासन के लिए बहुत बड़ा झटका है. जहां वे अस्थायी रूप से शरणार्थियों पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ छह प्रमुख मुस्लिम देशों के यात्रियों पर भी अस्थायी प्रतिबंध लगाना चाह रहे हैं.

Advertisement

हवाई में दायर हुए एक मुकदमे के जवाब में अमेरिकी जिला न्यायाधीश डेरिक वाटसन ने नए आदेश पर आपातकालीन रोक लगा दी है. मुकदमे में तर्क दिया गया था कि इस नए कानून में मुसलमानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है.

इस पर ट्रंप ने नैशविले, टेनेसी में दिए गए अपने भाषण में कहा कि न्यायाधीश का आदेश हमें लोगों के सामने कमजोर दिखा रहा है और अदालत को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाने की जरूरत नही है.

हवाई में विरोधी, राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले के कैंपेनों का हवाला दे रहे हैं. जिसमें ट्रंप ने कहा था कि वे अमेरिका में पूरी तरह से मुस्लिमों की एंट्री बंद कर देंगे. हांलाकि बाद में ट्रंप ने अपनी भाषा पर नियंत्रण करते हुए ट्रेवल बैन और 6 देशों के अमेरिका में प्रवेश पर 90 दिन की रोक को अमेरिका की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया. इसके साथ ही अब ट्रंप लोगों को इसे किसी धर्म से जोड़ने के लिए मना कर रहे हैं. इन 6 देशों में ईरान, लीबिया, सीरिया, सोमालिया, सूडान और यमन हैं. पहले राक भी इस लिस्ट में शामिल था, लेकिन बाद में उसे इस लिस्ट से बाहर कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »