गुजरात के व्यापारी की अमेरिका में सरेआम गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने पिता को मारा

गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ.

Advertisement
अमेरिका में गुजराती व्यापारी सुरेश पटेल की हत्या अमेरिका में गुजराती व्यापारी सुरेश पटेल की हत्या

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट सेलर्स वाइन एंड स्पिरिट्स स्टोर में हुई. घटना के दौरान स्टोर मालिक सुरेश पटेल की 19 वर्षीय बेटी उनके पास ही खड़ी थी. उसने डरते हुए यह पूरा मंजर देखा. 

Advertisement

सुरेश पटेल की बेटी ने नजदीक से देखा कि कैसे बंदूकधारी ने उनके पिता को गोली मार दी. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस की जांच जारी है. जैस्कन पुलिस विभाग के मुताबिक 'रिजक्रेस्ट सेलर्स वाइन एंड स्पिरिट्स' स्टोर के मालिक सुरेश पटेल गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले थे. गुरुवार रात करीब 9 बजे उनकी हत्या कर दी गई.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटेल ने गोलीबारी के कुछ दिनों पहले ही स्टोर का कामकाज संभाला था. जिस वक्त उन्हें गोली मारी गई, उस वक्त उनकी बेटी भी वहां मौजूद थी. स्थानीय ब्रॉडकास्टर WBBJ के मुताबिक, चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि एक नकाबपोश व्यक्ति अचानक स्टोर में घुसा और उसने बंदूक निकालकर कर्मचारियों को कैश देने की धमकी दी. पैसे मिलने के बाद उसने सुरेश पटेल पर गोली चला दी.  पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका में भारत जाने वाली फ्लाइट के पास व्हीलचेयर की कतार, क्या हो रहा मिसयूज?

घटना स्टोर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है. CCTV में दिख रहे संदिग्ध के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक अश्वेत व्यक्ति था, जिसने ग्रे हुडी, जींस और काले वर्क स्टाइल बूट पहने थे. उसने अपना चेहरा पेंटबॉल स्टाइल वाले मास्क से ढका था. वह सफेद सेडान गाड़ी में बैठक स्टोर से भागा है. 

WBBJ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गोलीबारी के ठीक तीन दिन पहले ही पटेल ने स्टोर के मालिक के रूप में कमान संभाली थी. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है. 

(इनपुट - मनीष मिस्त्री)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »