'हम कुत्ते-बिल्लियों का मांस...', कमला हैरिस से बहस में ट्रंप ने ऐसा क्या कहा कि नाराज हुआ जर्मनी

डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस के साथ पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में कई ऐसी बातें कह दीं और दावे कर दिए जिस पर अमेरिका ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है. ट्रंप की एक टिप्पणी को लेकर जर्मनी नाराज हो गया है और उसने ट्रंप का मजाक उड़ाया है.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर जर्मनी ने नाराजगी जताई है (Photo- AP/Reuters) डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर जर्मनी ने नाराजगी जताई है (Photo- AP/Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ डिबेट में कुछ ऐसा कह दिया कि जर्मनी भड़क गया है. ट्रंप ने दावा किया कि जर्मनी को नवीकरणीय ऊर्जा की तरफ अपने कदम बढ़ाने पर पछतावा है. उन्होंने जर्मनी का उदाहरण देते हुए तर्क दिया कि अमेरिका को इस तरह की नीतियां नहीं अपनानी चाहिए. ट्रंप के इस बयान पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने पलटवार करते हुए ट्रंप का मजाक उड़ाया है.

Advertisement

प्रेसिडेंसियल डिबेट के दौरान ट्रंप ने कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो कहती हैं कि देश की ऊर्जा नीति को और विविध करेंगी जिसमें ग्रीन एनर्जी पर फोकस रहेगा. जर्मनी ने भी ऐसी ही कोशिश की थी लेकिन वो जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता कम करने में असफल रहा था.

ट्रंप ने कहा था, 'जर्मनी ने नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर अपनी कोशिश की और एक ही साल में वो पारंपरिक बिजली संयंत्र बनाने पर आ गया.'

ट्रंप के इस बयान को लेकर जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'चाहें आप इसे पसंद करने या ना करें, लेकिन आपको यह बात स्वीकारनी होगी कि जर्मनी का एनर्जी सिस्टम पूरी तरह से काम कर रहा है जिसमें 50% से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल  किया जाता है. और एक बात... हम कोयला और परमाणु संयंत्रों को बंद कर रहे हैं - उनका निर्माण नहीं कर रहे हैं. कोयला 2038 तक ग्रिड से बाहर हो जाएगा.'

Advertisement

जर्मन विदेश मंत्रालय ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

इसी के साथ ही जर्मन विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के उस बेतुके दावे पर निशाना साधते हुए उनका मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा था कि हैती से अमेरिका आकर बसे अवैध प्रवासी पालतू कुत्तों और बिल्लियों का मांस खा रहे हैं. 

मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'और अंत में, हम कुत्तों और बिल्लियों का मांस नहीं खाते... # Debate2024.'

विदेश मंत्रालय के इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए जर्मनी के इकोनॉमी मंत्रालय ने ट्रंप के दावे को खारिज किया कि जर्मनी अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल बढ़ा रहा है और कोयला से चलने वाला बिजली संयंत्र बना रहा है. मंत्रालय ने लिखा, 'नए कोयला-आधारित बिजली संयंत्र? हम ऐसा कुछ नहीं बना रहे!'

हैरिस या ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किसका समर्थन कर रहा जर्मनी

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने सीधे तौर पर कमला हैरिस का समर्थन नहीं किया है, लेकिन जुलाई में उन्होंने हैरिस की तारीफ की थी. जर्मन चांसलर ने कहा था, 'हैरिस एक सक्षम और अनुभवी नेता हैं, जो जानती हैं कि उन्हें क्या करना है. वो एक ऐसी नेता हैं जो अमेरिकी चुनाव जीत सकती हैं.'

ट्रंप के कार्यकाल 2017-21 के दौरान व्यापार और रक्षा मुद्दों को लेकर जर्मनी और अमेरिका के बीच तनातनी रही. अमेरिका के साथ अपने ट्रेड सरप्लस को लेकर जर्मनी हमेशा ट्रंप के निशाने पर रहा. रक्षा पर कम खर्च को लेकर भी ट्रंप जर्मनी से नाराज रहे.

Advertisement

इधर, ट्रंप ने वादा किया है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो आयात पर अधिक टैरिफ लगाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो अपने NATO सैन्य गठबंधन के देशों को इसी शर्त पर समर्थन देंगे अगर वो अपने जीडीपी का 2% रक्षा पर खर्च करेंगे. जर्मन अधिकारियों ने हाल ही में कहा है कि उन्हें इस साल 2% का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »