फटने और लीक होने का खतरा! जानिए फ्रांस सरकार ने क्यों वापस मंगाए 2.6 लाख से ज्यादा कंडोम?

फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं था.

Advertisement
रांस में 3 लाख असुरक्षित कंडोम को लेकर अलर्ट (Representational Photo: Pixabay) रांस में 3 लाख असुरक्षित कंडोम को लेकर अलर्ट (Representational Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST

फ्रांस में करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित मानते हुए बाजार से वापस मंगाया गया है. फ्रांस की जांच एजेंसियों ने शुक्रवार को यह चेतावनी जारी की कि दुकानों, मेडिकल स्टोर और इंटरनेट पर बिक रहे हजारों कंडोम सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं. लैब जांच में सामने आया कि दो प्रोडक्ट में फटने या छेद होने का खतरा है. इसके अलावा ऑनलाइन बाजार में बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें से करीब 40 हजार यूनिट पहले ही ग्राहकों तक पहुंच चुकी हैं.

Advertisement

फ्रांस की फ्रॉड रोकने वाली एजेंसी डीजीसीसीआरएफ और हेल्थ एजेंसी डीजीएस ने साझा बयान में यह जानकारी दी. एजेंसियों ने बताया कि दुकानों और मेडिकल स्टोर से करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम वापस मंगाए गए हैं. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में गंभीर खामियां मिलीं.

इनमें फटने का डर और महीन छेद होने की बात सामने आई. एजेंसियों ने उन लोगों को सलाह दी है जिन्होंने ये कंडोम इस्तेमाल किए हैं कि वे यौन संक्रमित बीमारियों की जांच जरूर कराएं. साथ ही अगर पीरियड मिस हुआ हो तो प्रेगनेंसी टेस्ट भी कराने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: फ्राइड चिकन में कहां से आ गया कंडोम, ग्राहक ने की शिकायत!

जांच में यह भी सामने आया कि ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर बिक रहे कंडोम की 30 लाइनों में यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं था और उन पर फ्रेंच भाषा में जरूरी जानकारी भी नहीं लिखी थी. इनमें से करीब एक हजार बॉक्स यानी 40 हजार से ज्यादा कंडोम पहले ही बिक चुके हैं. एजेंसियों ने बताया कि जिन प्लेटफॉर्म पर ये प्रोडक्ट बिक रहे थे, उन्होंने लिस्टिंग हटाने की सहमति दे दी है.

Advertisement

जिन ब्रांड के कंडोम मानकों पर खरे नहीं उतरे, उनमें जापान की कंपनी ओकामोतो इंडस्ट्रीज के दो प्रोडक्ट और फ्रांस के ब्रांड माय लूबी और फ्राइडे बे शामिल हैं. माय लूबी के सीईओ पियरे लागाश ने रॉयटर्स को बताया कि रिकॉल सिर्फ एक बैच का हुआ है, जिसका पहला टेस्ट निगेटिव आया था लेकिन बाद की जांच में वही बैच सही पाया गया. उन्होंने कहा कि यह मेडिकल डिवाइस है, इसलिए हल्का सा शक होने पर भी उसे बाजार से हटा दिया जाता है.

उनके मुताबिक कंपनी ने खुद ही एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया, जबकि निर्माता की अपनी जांच में कोई खामी नहीं मिली थी. उन्होंने साफ किया कि सिर्फ एक बैच प्रभावित है और अब तक किसी को कोई नुकसान होने की शिकायत नहीं मिली है. ओकामोतो इंडस्ट्रीज और फ्राइडे बे ने रॉयटर्स के सवालों का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »