नेपाल में तीन बम धमाके, 4 की मौत, 9 घायल

घटनास्थल से जुड़े हुए इलाकों में घेराबंदी बढ़ा दी गई है. भारी मात्रा में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. सभी घायलों का इलाज जारी है.

Advertisement
नेपाल में तैनात सुरक्षाबल नेपाल में तैनात सुरक्षाबल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2019,
  • अपडेटेड 6:11 AM IST

नेपाल में रविवार सुबह अलग-अलग तीन जगहों पर हुए बम धमाके में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए. नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये बम धमाके सुखेधरा, घट्टेकुलो और नगधुंगा इलाके में हुए. बम धमाके के बाद 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है. बम धमाके से जुड़ा कोई अहम खुलासा अभी तक नहीं हो सका है.

Advertisement

धमाकों के बाद से ही पुलिस ने इलाके की घेरा बंदी बढ़ा दी थी और लोगों की आवाजाही रोक दी थी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां इलाज जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों की भारी मात्रा में तैनाती की गई है और काठमांडू से सटे हुए इलाकों में हाई अलर्ट है और ज्यादर सुरक्षाबलों की तैनाती इसी इलाके में हुई है.

नेपाली सेना, नेपाल सशस्त्र बल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए.

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले के पीछे नेपाल में बैन किए गए एक कम्युनिस्ट उग्रवादियों का हाथ है. लेकिन इसकी अभी  आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »