कनाडा: स्कूल में गोलीबारी, 5 की मौत

हमला सस्केटचेवन के ला लोश कम्युनिटी स्कूल में हुआ. वहां के मेयर ने कहा, 'मुझे नहीं पता वास्तव में क्या हुआ. लेकिन ये एक घर से शुरू हुआ और स्कूल पर जाकर खत्म हुआ.

Advertisement
ला लोश कम्युनिटी स्कूल ला लोश कम्युनिटी स्कूल

लव रघुवंशी

  • ओटावा,
  • 23 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

कनाडा के सस्केटचेवन के दूरस्थ इलाके में एक स्कूल में गोलीबारी में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है. हमले में 2 की हालत गंभीर है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने स्कूल में गोलीबारी की घटना की पुष्टि की.

हमला सस्केटचेवन के ला लोश कम्युनिटी स्कूल में हुआ. वहां के मेयर ने कहा, 'मुझे नहीं पता वास्तव में क्या हुआ. लेकिन ये एक घर से शुरू हुआ और स्कूल पर जाकर खत्म हुआ.

Advertisement

दुर्लभ हैं ऐसे हमले
कनाडा में इस प्रकार के की उम्मीद कम ही की जाती है या कहें दुर्लभ ही ऐसे हमले होते हैं. यहां बंदूक को लेकर कानून अमेरिका की तुलना में ज्यादा कठोर हैं. ला लोश स्कूल में हुआ हमला 1989 में मॉन्ट्रियल के इकोले पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुए हमले के बाद बड़ा हमला है. उस हमले में 14 छात्रों की मौत हुई थी.

दुस्वप्न की तरह है हमला: ट्रूडो
स्विटरजरलैंड के दावोस में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हादसे पर कहा, 'ला लोश कम्युनिटी स्कूल में जो कुछ हुआ वह हर माता-पिता के लिए किसी दुस्वप्न की तरह है.

स्कूल के एक छात्र के मुताबिक वहां लोगों के चीखने और 6 से 7 बार चलने की आवाज सुनाई दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »