श्रीलंका के तट पर तेल टैंकर में लगी आग बुझाई गई, 79 घंटे में मिली सफलता

जहाज कुवैत से 270,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल भारत ला रहा था जिसमें गुरुवार को आग लग गई. श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को बताया था कि पनामा में रजिस्टर टैंकर एमटी न्यू डायमंड के इंजन रूम में बॉयलर विस्फोट में एक फिलिपिनो नाविक की मौत हो गई.

Advertisement
तेल टैंकर में आग तेल टैंकर में आग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST
  • टैंकर में कुवैत से भारत आ रहा था तेल
  • श्रीलंका के तट के पास टैंकर में लगी आग
  • भारतीय तटरक्षक बल ने निभाई बड़ी भूमिका

श्रीलंका के पूर्वी तटीय क्षेत्र के नजदीक एक तेल टैंकर में लगी आग को बुझा लिया गया है. इस घटना के तकरीबन 79 घंटों के बाद आग बुझाने में सफलता हाथ लगी. श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी.
 

नौसेना के साथ ही भारतीय तटरक्षक बल भी इस काम में जुटा हुआ था. एमटी न्यू डायमंड नाम का यह टैंकर पनामा में रजिस्टर है और इसमें गुरुवार को आग लगी थी.

Advertisement

जहाज कुवैत से 270,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल भारत ला रहा था जिसमें गुरुवार को आग लग गई. श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को बताया था कि पनामा में रजिस्टर टैंकर एमटी न्यू डायमंड के इंजन रूम में बॉयलर विस्फोट में एक फिलिपिनो नाविक की मौत हो गई. 

भारतीय जवानों ने की मदद

भारतीय जहाजों ने अंपारा के पूर्वी जिले में संगमनकंडा के तट पर टैंकर पर आग की लपटों को बुझाने के लिए लंका की नौसेना की मदद की. नौसेना ने एक बयान में कहा, "संकट की सूचना मिलने के लगभग 79 घंटे बाद, श्रीलंका नौसेना और अन्य पक्ष रविवार दोपहर लगभग 3.00 बजे आग पर काबू पाने में सक्षम रहे." भारतीय तट रक्षक बल के पांच जहाज और भारतीय नौसेना का एक जहाज भी आग बुझाने में जुटे हुए थे. नौसेना ने कहा कि श्रीलंकाई वायु सेना ने 'ड्राई केमिकल पाउडर' के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसमें सफलता मिली.

Advertisement

हालांकि, नौसेना ने चेतावनी दी कि आग अब पूरी तरह से बुझ गई है लेकिन जहाज के अंदर उच्च तापमान और पर्यावरणीय प्रभावों के कारण आग फिर लगने की आशंका है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »