रिटायर्ड अंग्रेजी टीचर ने पकड़ी राष्ट्रपति ट्रंप के पत्र में ढेरों गलतियां

व्हाइट हाउस की ओर से जवाबी पत्र रिटायर महिला टीचर के पास भेजा गया, लेकिन इस अंग्रेजी टीचर को पत्र में लिखावट और लिखने की शैली संबंधी कई गलतियों मिली और उन्होंने उसे पीले रंग के मार्कर से निशान लगाया और कई चूक की ओर इशारा करते हुए पत्र को वापस ठीक करने भेज दिया.

Advertisement
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्र

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2018,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

व्हाइट हाउस की ओर से जारी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दस्तखत किया हुआ एक पत्र इन दिनों अमेरिका में अपनी कई खामियों की वजह से खासा चर्चा का विषय बना हुआ है.

गलतियों पर कई सुझाव

हुआ यह कि व्हाइट हाउस की ओर से जवाबी रिटायर महिला टीचर के पास भेजा गया, लेकिन इस अंग्रेजी टीचर को पत्र में लिखावट और लिखने की शैली संबंधी कई गलतियां मिल गईं और उन्होंने उसे पीले रंग के मार्कर से निशान लगाया और कई चूक की ओर इशारा करते हुए पत्र को वापस भेज दिया.

Advertisement

साथ ही उन्होंने के कई हिस्सों पर कुछ सुझाव भी दिए गए. पत्र के शीर्ष पर बाईं तरफ ग्रामर और लिखने की शैली चेक करने की बात कही जबकि पत्र के नीचे नेशन (nation) शब्द की शुरुआत में कैपिटल में एन लिखे जाने पर उन्होंने लिखा कि ओएमजी दिस इज रॉन्ग (OMG this is wrong).

स्कूल की सुरक्षा पर लिखा था पत्र

की ओर से जॉर्जिया के में रहने वाली 61 साल की वोन मैसन को संबोधित करते हुए 3 मई को ई-मेल के जरिए एक पत्र जारी किया गया. वोन मैसन हाईस्कूल की टीचर रही हैं और वह पिछले साल ही रिटायर हुईं, लेकिन उनकी कॉपी चेक करने वाली आदत अभी भी गई नहीं और उन्होंने राष्ट्रपति के सरकारी आवास व्हाइट आवास की ओर से जारी से पत्र में कई खामियां पाईं.

Advertisement

उन्होंने पत्र में कई सुधार करते हुए उसकी एक फोटो खींची और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. साथ ही उन्होंने इसे व्हाइट हाउस के वापस भी भेज दिया. उन्होंने कहा कि इसमें काफी गलतियां हैं, मैं ऐसी खराब लेखनी को बर्दाश्त नहीं कर सकती. अगर उसमें सुधार की कोई भी गुंजाइश है तो इसे किया जाना चाहिए.

स्कूल फायरिंग को लेकर लिखा था पत्र

अटलांटा में रहने वाली मिस मैसन एक डेमोक्रेट हैं और उन्होंने के नाम से एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने फरवरी में फ्लोरिडा के पार्कलैंड के एक स्कूल में हुई फायरिंग में मारे गए 17 लोगों के परिजनों से बारी-बारी से मिलने की बात कही थी.

उसी पत्र के जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर वाला पत्र मिस मैसन को भेजा गया, लेकिन स्कूल टीचर रहीं मैसन को उसमें कई गलतियां दिख गई. हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, जवाबी पत्र में सरकार ने टीचर की ओर से उठाए गए मुद्दों पर कुछ खास नहीं कहा. मेसन ने माना कि उन्होंने बेहद निराशा में व्हाइट हाउस को पत्र लिखा था क्योंकि वह चाहती थीं कि घटना से प्रभावित लोगों के परिजनों के लिए कुछ किया जाए.

हालांकि सोशल मीडिया में वह ट्रोल भी हो गईं क्योंकि कई लोगों का कहना है कि उन्होंने कई जगह सही लिखे शब्दों को भी गलत करार दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »