एलन मस्क को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, सैम ऑल्टमैन और OpenAI के खिलाफ मुकदमा हारे

OpenAI ने मस्क के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण मस्क की नाराजगी बढ़ी है. कंपनी के वकील विलियम सैविट ने कहा, “मस्क कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं, लेकिन AI में नहीं है.”

Advertisement
एलन मस्क की दलीलें कोर्ट ने कीं खारिज (Photo: AI Generated ) एलन मस्क की दलीलें कोर्ट ने कीं खारिज (Photo: AI Generated )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

दुनिया की सबसे चर्चित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों में शामिल OpenAI के खिलाफ दायर हाई-प्रोफाइल मुकदमे में अरबपति कारोबारी एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है. कैलिफोर्निया की एक जूरी ने सोमवार को मस्क के दावों को खारिज करते हुए फैसला OpenAI के पक्ष में सुनाया.

ओकलैंड की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में जूरी ने सर्वसम्मति से माना कि मस्क ने यह मुकदमा काफी देर से दायर किया था. इसके साथ ही जूरी ने उनके उस आरोप को भी स्वीकार नहीं किया, जिसमें कहा गया था कि OpenAI ने मानवता के हित में AI विकसित करने के अपने मूल उद्देश्य को छोड़कर कॉरपोरेट मुनाफे को प्राथमिकता दे दी है.

Advertisement

9 सदस्यीय जूरी ने में शामिल फेडरल जज इवोन गोंजालेज रोजर्स ने भी इस फैसले को स्वीकार करते हुए मस्क के दावों को तुरंत खारिज कर दिया. करीब दो सप्ताह तक चली सुनवाई के दौरान अदालत में केवल कानूनी बहस ही नहीं, बल्कि AI की दुनिया में नियंत्रण और शक्ति को लेकर गहराते टकराव की तस्वीर भी सामने आई. मुकदमे में OpenAI के CEO सैम अल्टमैन और मस्क दोनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठे.

मस्क की दलील

मस्क की ओर से पेश वकील स्टीवन मोलो ने अदालत में कहा कि OpenAI अब गैर-लाभकारी संस्था के मूल विचार से भटक चुकी है और निवेशकों तथा अंदरूनी लोगों के फायदे के लिए काम कर रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी AI सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है.

यह भी पढ़ें: चीन में एलॉन मस्क का अजीब एक्सप्रेशन, ऐपल सीईओ टिम कुक के साथ वीडियो वायरल

Advertisement

मस्क ने मुकदमे में माइक्रोसॉफ्ट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि OpenAI का सबसे बड़ा निवेशक होने के नाते उसे इस बदलाव की जानकारी थी. अदालत में यह भी खुलासा हुआ कि माइक्रोसॉफ्ट OpenAI में 100 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश कर चुका है.

वहीं OpenAI ने मस्क के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण मस्क की नाराजगी बढ़ी है. कंपनी के वकील विलियम सैविट ने कहा, “मस्क कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं, लेकिन AI में नहीं.”

मस्क ने नाराजगी जताई

यह फैसला ऐसे समय आया है जब AI इंडस्ट्री में वैश्विक प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है. OpenAI जहां ChatGPT जैसी तकनीकों के कारण दुनिया की सबसे प्रभावशाली AI कंपनियों में गिनी जा रही है, वहीं मस्क भी अपनी कंपनी xAI के जरिए AI रेस में तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चीन में एलॉन मस्क बने सेल्फी मैगनेट, Xiaomi CEO के साथ सेल्फी पर ऐसा रिएक्शन? वीडियो वायरल

अदालत के इस फैसले पर गहरी नाराजगी जताते हुए एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि जज और जूरी ने मामले के गुण-दोष पर नहीं, बल्कि सिर्फ कैलेंडर की एक तकनीकी खामी पर फैसला सुनाया है. उन्होंने साफ किया कि वे इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे.   
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement