ताइवान में आया 5.8 तीव्रता का भूकंप

राजधानी ताइपे सहित ताइवान के कई हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई. भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

Advertisement
ताइवान में सुबह 11.17 बजे आया भूकंप ताइवान में सुबह 11.17 बजे आया भूकंप

अंजलि कर्मकार

  • ताइपे,
  • 12 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

राजधानी ताइपे सहित ताइवान के कई हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई. भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

समुद्र की 17.5 किमी की गहराई में था केंद्र
केंद्रीय मौसम ब्यूरो के मुताबिक, की यीलान काउंटी से 19.7 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में सुबह 11.17 बजे के झटके महसूस किए गए. इसका केंद्र 17.5 किलोमीटर की गहराई में समुद्र में था.

Advertisement

यीलान काउंटी में 6 थी भूकंप की तीव्रता
'ताइवान न्यूज' ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि में भूकंप की सर्वाधिक तीव्रता 6 दर्ज की गई, जबकि यीलान शहर, न्यू ताइपे के वुफेंगशान, हुआलिएन हेपिंग, ताओयुआन और सिन्चु काउंटी के जुडोंग टाउनशिप में भूकंप की तीव्रता 4 दर्ज की गई. ताइपे में 3 दर्ज की गई है.

ताइवान में सामान्य है भूकंप का आना
गौरतलब है कि ताइवान में ऐसे भूकंप सामान्य हैं. बीते फरवरी में दक्षिणी ताइवान में 6.4 की तीव्रता वाले भूकंप से एक बहुमंजिली इमारत ढहने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »