‘हम पहले कभी भारत के इतने करीब नहीं थे’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की

दिल्ली में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के 250वें समारोह के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लाइव जोड़ा. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि भारत और अमेरिका पहले कभी इतने करीब नहीं थे और जरूरत पड़ने पर भारत अमेरिका पर पूरा भरोसा कर सकता है.

Advertisement
दिल्ली में अमेरिकी समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने लाइव जुड़कर पीएम मोदी की तारीफ की (Photo: PTI) दिल्ली में अमेरिकी समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने लाइव जुड़कर पीएम मोदी की तारीफ की (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली में हो रहे अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के जश्न में लाइव वीडियो कॉल पर आकर पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी को बहुत पसंद करते हैं, मोदी उनके दोस्त हैं, और भारत उन पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है.

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में अमेरिका के नए राजदूत सेर्जियो गोर मौजूद थे. सेर्जियो गोर राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी माने जाते हैं. उन्होंने जश्न के दौरान एक बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लाइव कॉल कर जोड़ा. यानी दिल्ली में बैठे सभी लोग सीधे ट्रंप से बात कर रहे थे.

Advertisement

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे पहले पीएम मोदी की बात की. उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री को बहुत पसंद करता हूं. मोदी बहुत अच्छे हैं. वो मेरे दोस्त हैं.' राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते इतने अच्छे पहले कभी नहीं रहे जितने अभी हैं.

यह भी पढ़ें: Exclusive: 'भारत हमारे करीबी सहयोगियों में शामिल', अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने बताया कब होगी ट्रेड डील

इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि अगर भारत को कभी कोई मदद चाहिए तो वो जानते हैं किसे बुलाना है और जवाब है, अमेरिका को. उन्होंने कहा कि भारत उन पर और उनके देश पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है.

यह पूरा लम्हा बहुत खास इसलिए भी था क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति का इस तरह किसी दूसरे देश में हो रहे जश्न में लाइव आना और उस देश के प्रधानमंत्री की इतनी खुलकर तारीफ करना. यह बहुत कम देखने को मिलता है. यह साफ दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की दोस्ती कितनी गहरी है और इस वक्त भारत-अमेरिका के रिश्ते कितने मजबूत हैं.

Advertisement

बता दें कि अमेरिका विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिवसीय दौरे पर भारत में हैं. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत के साथ ट्रेड डील अब ज्यादा दूर नहीं है. भारत अमेरिका का अहम रणनीतिक साझेदार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement