दावोस में दुनिया से कहेंगे ट्रंप, कारोबार के लिए खुला है US: व्हाइट हाउस

उन्होंने कहा, 'विश्व आर्थिक मंच में हम अमेरिका के घरेलू एवं वैश्विक आर्थिक विकास और समृद्धि की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएंगे और दुनिया के अन्य नेताओं के साथ करीबी संबधों को मजबूत करेंगे.'

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि दावोस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया से कहेंगे कि अमेरिका कारोबार के लिए खुला है. व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप दावोस में घरेलू और वैश्विक विकास और समृद्धि की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएंगे.

व्हाइट हाउस राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक गैरी कोहेने ने एक संवाददाता सम्मेलन में यहां बताया कि ट्रंप इस बात को स्पष्ट करेंगे कि अगर संबंधित देश नियमों के प्रति जिम्मेदार नहीं होते हैं तो मुक्त एवं खुला व्यापार नहीं हो सकता है.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'विश्व आर्थिक मंच में हम अमेरिका के घरेलू एवं वैश्विक आर्थिक विकास और समृद्धि की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएंगे. दुनिया के अन्य नेताओं के साथ करीबी संबधों को मजबूत करेंगे.'

कोहेन ने बताया कि ट्रंप इस मंच से यह बात कहेंगे कि समृद्ध अमेरिका दुनिया को लाभ पहुंचाएगा. जब अमेरिका आगे बढ़ेगा तो दुनिया भी आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति प्रतियोगिता को बढ़ावा देना जारी रखेंगे.

बता दें कि पिछले दो दशक में के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जो विश्व आर्थिक मंच की बैठक में दावोस में हिस्सा लेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार को स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होंगे. शुक्रवार को विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement