बांग्लादेश में तूफान में नाव डूबी, 14 लोगों की मौत

बांग्लादेश में छह और शव बरामद होने के बाद गोलाचिपा नदी में नौका डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई.

Advertisement

aajtak.in

  • ढाका,
  • 04 मई 2014,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

बांग्लादेश में छह और शव बरामद होने के बाद गोलाचिपा नदी में नौका डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘गोताखोरों ने सुबह नदी से छह शव बरामद किए. अब भी कम से कम 25 यात्री लापता हैं.’

‘पटुआखाली रिवर पोर्ट’ के अधिकारियों ने बताया कि डूबी नौका को निकालने के लिए एक बचाव पोत बारिसाल से गोलाचिपा रवाना हुआ है. गाजाचिपा इलाके में कल ‘कालबोईशाखी’ नामक तूफान के बाद नौका डूब गई थी.

Advertisement

स्थानीय लोगों और पुलिस ने शनिवार को नदी से आठ शव बरामद किए थे. अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर सके हैं कि नौका पर कितने लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि 70 से 100 के बीच लोग सवार थे. स्थानीय लोगों ने कहा कि कल नौका से करीब एक दर्जन लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे थे.

पटुआखाली जिले के गोलाचिपा यूनियन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैमुज्जमां ने कहा, ‘अग्निशमन सेवा और असैनिक रक्षा व बांग्लादेश तटरक्षक ने रविवार सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे के बीच शव बरामद किए.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »