डोकलाम विवाद के बीच चीन ने पीएम मोदी की इस बात के लिए की तारीफ

चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की 'खुली विदेश आर्थिक नीति' की बुधवार को प्रशंसा की है. डोकलाम को लेकर जारी तनातनी और उकसावे भरे अपने बयानों के बीच चीन का यह बयान चौकाने वाला है.

Advertisement
पीएम मोदी और शी जिनपिंग की फाइल फोटो पीएम मोदी और शी जिनपिंग की फाइल फोटो

अनंत कृष्णन

  • बीजिंग,
  • 26 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की 'खुली विदेश आर्थिक नीति' की बुधवार को प्रशंसा की है. डोकलाम को लेकर जारी तनातनी और उकसावे भरे अपने बयानों के बीच चीन का यह बयान चौकाने वाला है.

की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ से जारी एक बयान में कहा गया है, 'भारत लगातार ही विदेशी निवेश आकर्षित कर रहा है, उसने निवेश के लिए सकारात्मक माहौल बनाया है और पिछले दो वर्षों के दौरान दुनिया में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा गंतव्य रहा है.'

Advertisement

इसमें साथ ही कहा गया है, 'भारत और चीन के बीच व्यापार सहयोग मजबूत करने और उनकी 'खुली व्यापार नीति की पैरवी' से निश्चित रूप से मुक्त वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने और संरक्षणवाद का मुकाबला करने में प्रोत्साहन मिलेगा.'

इस बयान में कहा गया है कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक सक्रीय विदेश नीति लागू की, विदेशी निवेश नीति को सुधारा है और घरेलू उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतरने के लिए प्रोत्साहित किया है.'

भारत में चीनी राजदूत के हवाले से इस लेख में कहा गया है, 'भारत का मौजूदा सुधार प्रक्रिया और खुली नीति बेहद आकर्षक है.' इसमें साथ ही कहा गया है, 'विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों विकासशील राष्ट्रों का रुख एक समान है. उदाहरण के लिए, भारत ने हरित अर्थव्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबध्ता दिखाई है और पेरिस जलवायु समझौते को लागू करने अग्रणी रहा है.'

Advertisement

को लेकर भारत के खिलाफ उकसावे भरे बयानों के बीच शिन्हुआ में प्रकाशित यह लेख एक अप्रत्याशित अपवाद के रूप में देखा जा रहा है. इससे पता चलता है कि बीजिंग वैश्विक वित्तीय संस्थानों में उभरते राष्ट्रों को अधिक अधिकार दिए जाने, वैश्विकरण विरोधी रुख का विरोध करने सहित उन तमाम मुद्दों पर भारत से साथ चाहता है, जो उसे अपने हित में दिखते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement