दावोस में मोदी के भाषण का दीवाना हुआ चीन, कहा- हम सबकी बात रखी

पीएम मोदी ने कहा था, 'ग्लोबलाइजेशन अपने नाम के विपरीत सिकुड़ता चला जा रहा है. मैं यह देखता हूं कि बहुत से समाज और देश ज्यादा से ज्यादा आत्मकेंद्रित होते जा रहे हैं.'

Advertisement
दावोस में भाषण के दौरान पीएम मोदी दावोस में भाषण के दौरान पीएम मोदी

जावेद अख़्तर

  • बीजिंग,
  • 24 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक सम्मेलन का उद्घाषण भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने आतकंवाद, जलवायु परिवर्तन और संरक्षणवाद को दुनिया के सामने तीन सबसे बड़ी चुनौती बताया. पीएम मोदी के दावोस में बयान की दुनियाभर में चर्चा है. यहां तक कि भारत के पड़ोसी प्रतिद्वंदी चीन ने भी पीएम के बयान की तारीफ की है.

Advertisement

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संरक्षणवाद के खिलाफ दिया बयान सुना है. हुआ ने कहा, 'पीएम मोदी का बयान दर्शाता है कि मौजूदा वक्त में ग्लोबलाइजेश दुनिया का ट्रेंड बन गया है. इससे विकासशील देशों समेत सभी मुल्कों को लाभ पहुंचता है. संरक्षणवाद के खिलाफ लड़ने और ग्लोबलाइजेशन को बढ़ावा देने में भारत और चीन के बीच काफी समानता है.'

दरअसल, पीएम मोदी ने कहा था कि ग्लोबलाइजेशन के मायने बदल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा था, 'ग्लोबलाइजेशन अपने नाम के विपरीत सिकुड़ता चला जा रहा है. मैं यह देखता हूं कि बहुत से समाज और देश ज्यादा से ज्यादा आत्मकेंद्रित होते जा रहे हैं.'

उन्होंने कहा था कि संरक्षणवाद यानी दुनिया के लिए अपने दरवाजे बंद करने की नीति का नया चलन आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन से कम खतरनाक नहीं है.

Advertisement

पीएम मोदी के इसी बयान का समर्थन करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने भारत समेत दुनिया के सभी देशों के साथ समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया है. साथ ही दुनिया की आर्थिक ग्रोथ बढ़ाने के लिए आर्थिक ग्लोबलाइजेशन को बढ़ावा देने की बात कही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »