चीन में फर्जी कोरोना वैक्सीन सप्लाई गैंग का खुलासा, 3 हजार से अधिक नकली डोज जब्त

नकली टीकों को खारा सीरिंज में इंजेक्ट करके बनाया गया था. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी नकली वैक्सीन को विदेश भेजने की फिराक में रहे होंगे.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST
  • चीनी पुलिस ने 80 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार
  • गिरफ्तार लोगों के पास से वैक्सीन की नकली डोज जब्त

चीन ने फर्जी कोरोना वैक्सीन की सप्लाई करने वाले गैंग का खुलासा किया है और उनके पास से 3 हजार से अधिक नकली डोज को बरामद किया है. चीनी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अभियान चलाकर पुलिस ने 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया और कोरोना वैक्सीन की 3,000 से अधिक नकली खुराक जब्त की.

चीनी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह सभी नकली कोरोना वैक्सीन की खेप की सप्लाई पिछले सितंबर से कर रहे थे, पुलिस ने सभी नकली खुराक को ट्रैक किया था. नकली टीकों को खारा सीरिंज में इंजेक्ट करके बनाया गया था. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी नकली वैक्सीन को विदेश भेजने की फिराक में रहे होंगे.

Advertisement

चीनी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने बीजिंग, शंघाई और पूर्वी प्रांत शानदोंग सहित कई जगहों पर छापेमारी की. गौरतलब है कि दुनिया भर के देश अपने यहां कोरोनो वायरस महामारी को समाप्त करने की उम्मीद में वैक्सीन कार्यक्रम चला रहे हैं, कई देश दूसरे देशों से वैक्सीन लेकर अपने यहां वैक्सीनेशन कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »