कनाडा के तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और चोरी, संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस

ओंटारियो प्रांत के डरहम क्षेत्र में एक शख्स ने तीन हिंदू मंदिरों सेंध लगाकर दानपेटियों में रखी रकम चुराई है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने उसका हुलिया भी बताया है. जनता से अपील की है कि जो भी आरोपी की जानकारी देगा उसे इनाम दिया जाएगा.

Advertisement
कनाडा में तीन हिंदू मंदिरों में चोरी (Source: Hindu Heritage Centre). कनाडा में तीन हिंदू मंदिरों में चोरी (Source: Hindu Heritage Centre).

aajtak.in

  • टोरंटो,
  • 13 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के डरहम क्षेत्र की पुलिस एक संदिग्ध की तलाश कर रही है, जिसने तीन हिंदू मंदिरों में सेंध लगाई और दान पेटियों से बड़ी मात्रा में नकदी चुरा ली. डरहम पुलिस विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आरोपी पुरुष रविवार को पिकरिंग में बेली स्ट्रीट और क्रोस्नो बुलेवार्ड के क्षेत्र में एक मंदिर में घुस गया था.

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक, डरहम पुलिस विभाग ने आरोपी का हुलिया बताया है. पुलिस के मुताबिक, उसे नीला सर्जिकल मास्क, कसकर ज़िप वाला हुड वाला काला पूफी जैकेट, हरा 'कैमो' कार्गो पैंट और हरे रंग के रनिंग जूते पहने देखा गया था.

मंदिर में घुसा और दान पेटियों में से नकदी चुराई

पुलिस ने आगे बताया कि वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है कि आरोपी रविवार रात करीब 12.45 बजे मंदिर में घुसा और दान पेटियों में से नकदी चुराई. पुलिस के मुताबिक, टीम के मौके पर पहुंचने के पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला था.

इस चोरी को अंजाम देने के बाद आरोपी रात के करीब डेढ़ बजे वेस्ट डिवीजन के सदस्यों ने पिकरिंग में ब्रॉक रोड और डर्सन स्ट्रीट के क्षेत्र में एक मंदिर में तोड़फोड़ और घुसपैठ की कोशिश करने वाले शख्स के बारे में पुलिस को रिपोर्ट किया. मंदिर से जुड़े एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खिड़की तोड़ी और दानपेटी चुराने की कोशिश की. हालांकि, वह दानपेटी चोरी नहीं कर सका था. 

Advertisement

तीसरे मंदिर में भी लगाई सेंध, चुराई दान की रकम

पुलिस के मुताबिक, इन मंदिरों में चोरी और चोरी के प्रयास के बाद आरोपी रात करीब ढाई बजे अजाक्स में वेस्टनी रोड साउथ और बेली स्ट्रीट वेस्ट के क्षेत्र में एक अन्य मंदिर में घुसा और दानपेटी में से ढेर सारी नकदी चोरी करके फरार हो गया. 

सूचना देने वाले को मिलेंगे 2 हजार कैनेडियन डॉलर

पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाली आरोपी शख्स के बारे में जानकारी देने के लिए जनता से अपील की है. साथ ही जानकारी देने वाले को 2 हजार कनाडा डॉलर की इनामी राशि देने की घोषणा भी की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »