कनाडा वीज़ा का इंतज़ार हुआ कम, भारतीयों को बस इतने दिन में मिल जाएगी एंट्री

कनाडा की इमिग्रेशन एजेंसी IRCC के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, कई वीज़ा श्रेणियों में प्रोसेसिंग टाइम में कमी आई है. खासकर भारतीय आवेदकों के लिए विज़िटर वीज़ा का प्रोसेसिंग समय 37 से घटकर 23 दिन हो गया है. अन्य देशों जैसे पाकिस्तान, अमेरिका, नाइजीरिया और फिलीपींस के लिए भी प्रोसेसिंग टाइम में सुधार या बदलाव देखे गए हैं.

Advertisement
कनाडा वीज़ा प्रोसेसिंग टाइम में कमी कनाडा वीज़ा प्रोसेसिंग टाइम में कमी

हुमरा असद

  • टोरंटो,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

पिछले कुछ वक्त से कनाडा जाने की चाह रखनेवालों के लिए प्रक्रिया लगातार मुश्किल होती जा रही है. हालांकि अब कनाडा के वीज़ा के लिए वेटिंग टाइम में गिरावट आई है. ये कनाडा जाने वाले आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है. कनाडा की इमिग्रेशन एजेंसी Immigration, Refugees and Citizenship Canada (IRCC) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार कई कैटेगरी में वीज़ा प्रोसेसिंग टाइम में कमी दर्ज की गई है, जिससे भारत समेत कई देशों के आवेदकों को फायदा मिल रहा है.

Advertisement

सबसे बड़ा सुधार भारतीय आवेदकों के लिए विज़िटर वीज़ा और स्टडी परमिट श्रेणियों में देखा गया है. भारत से किए गए विज़िटर वीज़ा आवेदनों का प्रोसेसिंग टाइम लगभग 37 दिनों से घटकर 23 दिन रह गया है यानी अब भारतीय यात्रियों को पहले की तुलना में करीब दो हफ्ते जल्दी वीज़ा मिलने की संभावना बढ़ गई है.

स्टडी परमिट के मामले में भी भारत को राहत मिली है, जहां प्रोसेसिंग टाइम 4 हफ्तों से घटकर 3 हफ्ते हो गया है. इससे कनाडा में पढ़ाई का प्लान बना रहे छात्रों को जल्दी निर्णय मिलने में मदद मिलेगी.

हालांकि, वर्क परमिट कैटेगरी में तस्वीर थोड़ी मिली-जुली रही. भारत से वर्क परमिट आवेदन का समय 7 हफ्तों से बढ़कर 8 हफ्ते हो गया है, लेकिन अन्य देशों की तुलना में कई जगह सुधार भी देखने को मिला है.

Advertisement

अगर अन्य देशों की बात करें तो पाकिस्तान से वर्क परमिट प्रोसेसिंग टाइम में सबसे बड़ा सुधार देखा गया है, जहां समय 29 हफ्तों से घटकर 16 हफ्ते रह गया है. वहीं अमेरिका से वर्क परमिट आवेदन 8 हफ्तों से घटकर 7 हफ्ते में प्रोसेस हो रहे हैं.

स्टडी परमिट श्रेणी में अमेरिका और नाइजीरिया के आवेदकों को भी राहत मिली है, जहां प्रोसेसिंग टाइम में एक-एक हफ्ते की कमी आई है. दूसरी ओर पाकिस्तान से स्टडी परमिट का समय थोड़ा बढ़ा है.

सुपर वीज़ा श्रेणी में भी कई देशों के लिए सुधार देखा गया है. भारत के लिए यह समय 202 दिनों से घटकर 182 दिन हो गया है, जबकि अमेरिका के लिए 185 दिनों से घटकर 164 दिन और पाकिस्तान के लिए 122 दिनों से घटकर 107 दिन रह गया है. नाइजीरिया और फिलीपींस के आवेदकों के लिए भी प्रोसेसिंग टाइम में गिरावट दर्ज की गई है.

कुल मिलाकर, नए आंकड़े दिखाते हैं कि कनाडा का वीज़ा प्रोसेस कुछ श्रेणियों में तेज हुआ है, खासकर भारतीय आवेदकों के लिए विज़िटर और स्टडी वीज़ा के मामले में समय में साफ कमी आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement