TR to PR: कनाडा के गांवों में रह रहे अस्थाई निवासियों के लिए आसान हुआ PR!

कनाडा की नई TR to PR योजना में टोरंटो, वैंकूवर और मॉन्ट्रियल जैसे प्रमुख शहरी क्षेत्रों को बाहर रखा गया है. सरकार का फोकस अब ग्रामीण और छोटे शहरों की ओर बढ़ता दिख रहा है, जहां अस्थायी विदेशी कामगारों को स्थायी निवास पाने के ज्यादा अवसर मिल सकते हैं.

Advertisement
सरकार का फोकस अब ग्रामीण और छोटे शहरों की ओर सरकार का फोकस अब ग्रामीण और छोटे शहरों की ओर

हुमरा असद

  • टोरंटो,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

कनाडा सरकार ने मार्च में साल 2026 और 2027 के दौरान लगभग 33,000 अस्थायी कामगारों को स्थायी निवास (PR) देने की घोषणा की थी. यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अस्थायी विदेशी कामगारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो पहले से कनाडा में रहकर काम कर रहे हैं.

इसलिए कनाडा के बड़े शहर टोरंटो, वैंकूवर और मॉन्ट्रियल में काम करने वाले अस्थायी कर्मचारी (TR-Temporary Residence) TR to PR (Permanent Residence) योजना के लिए पात्र नहीं होंगे.

Advertisement

इमिग्रेशन मंत्री लीना डियाब ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा कि इस कार्यक्रम में सभी जनगणना महानगरीय क्षेत्र (CMA) शामिल नहीं होंगे. यह वर्गीकरण कनाडा के बड़े शहरी केंद्रों को कवर करता है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि TR to PR की पूरी गाइडलाइन्स आने वाले हफ्तों में जारी की जाएगी. डियाब ने कहा कि यह योजना पहले ही शुरू हो चुकी है. हालांकि इसका पूरा विवरण जारी किया जाएगा.

CMA क्या है?

कनाडा सांख्यिकी विभाग के अनुसार, CMA (Census Metropolitan Area) एक या अधिक पड़ोसी नगरपालिकाओं को लेकर बनाया जाता है, जो एक शहरी केंद्र के आसपास होती हैं, जिनकी कुल जनसंख्या कम से कम 1,00,000 हो और जिनमें से कम से कम 50,000 लोग मुख्य शहरी क्षेत्र में रहते हों. 2021 की जनगणना के अनुसार, कनाडा में 41 CMA हैं, जहां देश की लगभग 84% जनसंख्या रहती है.

Advertisement

टोरंटो, वैंकूवर और मॉन्ट्रियल के अलावा कैलगरी, एडमोंटन, हैलिफ़ैक्स, हैमिल्टन किचनर–कैम्ब्रिज–वाटरलू, ओटावा–गैटिन्यू, विन्निपेग और क्यूबेक सिटी भी कनाडा के CMA में शामिल प्रमुख शहर हैं.

TR to PR मार्ग

TR to PR मार्ग एक बार का संघीय इमिग्रेशन कार्यक्रम है, जिसके तहत 2026 और 2027 के दौरान लगभग 33,000 अस्थायी कामगारों को स्थायी निवास (PR) दिया जाएगा. IRCC ने इस कार्यक्रम की शुरुआत मार्च में की थी. यह योजना विशेष रूप से उन अस्थायी विदेशी कामगारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो पहले से कनाडा में रहकर काम कर रहे हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं.

इससे पहले भी ऐसा एक TR to PR कार्यक्रम 14 अप्रैल 2021 को शुरू किया गया था, जिसकी आवेदन सीमा उसी साल 16 जुलाई को पूरी हो गई थी.

ग्रामीण इमिग्रेशन की ओर रुझान

CMA को बाहर रखने का उद्देश्य इमिग्रेशन को बड़े शहरों से दूर छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ाना है. ऐसे में जो अस्थायी विदेशी कामगार ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह व्यवस्था PR पाने के अवसरों को प्रभावित कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement