मालदीव चुनाव के लिए भारत में भी रखे जाएंगे बैलेट बॉक्स, यहां भी होगी वोटिंग... जानिए क्या है पूरा मामला

मालदीव में चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए भारत से भी 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. मालदीव चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम, श्रीलंका और मलेशिया में भी रखे जाएंगे.

Advertisement
भारत में भी होगी मालदीव चुनाव की वोटिंग भारत में भी होगी मालदीव चुनाव की वोटिंग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

मालदीव में चुनाव होने वाले हैं जिसके बैलेट बॉक्स भारत, श्रीलंका और मलेशिया में भी रखे जाएंगे. करीब 11,000 मालदीवियों ने अपने मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन करने की मांग की है. मालदीव के इलेक्शन कमीशन ने रविवार को इसकी जानकारी दी. चुनाव आयोग की अधिसूचना का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि 21 अप्रैल के चुनावों के लिए लोगों को अपने मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने की छह दिन की अवधि शनिवार को समाप्त हो गई.

Advertisement

इलेक्शन कमीशन ने कहा कि मालदीव के चुनावों के लिए बैलेट बॉक्स केरल की राजधानी (तिरुवनंतपुरम), श्रीलंका के कोलंबो और मलेशिया के कुआलालंपुर में भी रखे जाएंगे क्योंकि तीनों में से प्रत्येक देश में कम से कम 150 लोगों ने मतदान करने के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन कराया है. 

भारत से 150 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

वेब पोर्टल adadhu.com ने चुनाव आयोग के महासचिव हसन जकारिया के हवाले से कहा, 'पहले की तरह श्रीलंका और मलेशिया में पर्याप्त लोगों ने पंजीकरण कराया है. भारत के तिरुवनंतपुरम में 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है इसलिए हमने वहां एक बैलेट बॉक्स स्थापित करने का फैसला किया है.' चुनाव आयोग को इस अवधि के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर दोबारा रजिस्ट्रेशन की मांग वाले 11,169 आवेदन मिले हैं. एडिशन.एमवी न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, 1,141 फॉर्म खारिज कर दिए गए हैं और 10,028 स्वीकार कर लिए गए हैं.

Advertisement

इन देशों में नहीं होगा मतदान

पिछले चुनावों की तुलना में इस साल दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या कम होने की ओर इशारा करते हुए जकारिया ने कहा कि ब्रिटेन, यूएई और थाईलैंड में मतदान नहीं होगा. मालदीव में रविवार को चुनाव होने वाले थे. हालांकि रमजान के महीने के दौरान चुनाव कराने से परहेज करते हुए एक अधिनियम में संशोधन के बाद आधिकारिक चुनाव की तारीख स्थगित कर दी गई थी. 

भारत समर्थक दल ने उतारे 90 प्रत्याशी

मालदीव में अब 21 अप्रैल को चुनाव होंगे. sun.mv न्यूज पोर्टल के अनुसार, मालदीव की 93 संसदीय सीटों के लिए कुल 389 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. सबसे अधिक उम्मीदवार भारत समर्थक मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने उतारे हैं, जो 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके बाद प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) का सत्तारूढ़ गठबंधन है जो 89 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. मालदीव के चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जी पीएनसी से हैं और पिछले साल भारत विरोधी रुख के साथ सत्ता में आए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »