मिस्र में खुदाई में मिली सबसे पुरानी 'ममी', हाल देखकर दंग रह गए वैज्ञानिक

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास 4300 साल पुरानी संरक्षित ममी की खोज की गई है. यह मिस्र में मिली अब तक कि सबसे पुरानी ममी हो सकती है. इस खोज के जरिए पुरातत्वविदों को प्राचीन मिस्र के इतिहास को और विस्तार से जानने में मदद मिलेगी.

Advertisement
फोटो- साइट पर काम करती हुई टीम फोटो- साइट पर काम करती हुई टीम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

मिस्र एक ऐसा देश है, जहां ना जाने कितना ऐसा इतिहास छुपा हुआ है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. इसी वजह से मिस्र के अलग-अलग हिस्सों में पुरातत्वविदों की खोज जारी रहती है. हाल ही में पुरातत्वविदों की एक टीन ने राजधानी काहिरा के पास प्राचीन मकबरे की खोज की है, जिसके अंदर 4300 साल पुरानी संरक्षित ममी मिली है. यह मिस्र में आजतक खोजी गई सबसे पुरानी ममी हो सकती है. पुरातत्वविदों और इतिहासकारों को इस ममी के सहारे प्राचीन मिस्र के इतिहास को और विस्तार से जानने में मदद मिलेगी.

Advertisement

खोज कर रहे पुरातत्वविदों की टीम के लीडर जही हवास ने बताया कि जो ममी मिली है, यह हेकाशीप्स नाम के शख्स की है. इस ममी को एक पत्थर से बने ताबूत के अंदर दफनाया गया होगा, जिसके बाद चूने की एक परत उसे बंद कर दिया गया होगा. सक्कारा में जिस मकबरे के अंदर इस ममी की खोज की गई है, उसका संबंध पांचवें और छठे साम्राज्य से है.

खोज में पुरातत्वविदों की टीम का नेतृत्व कर रहे मिस्र के पूर्व मंत्री हवास ने आगे कहा कि यह ममी मिस्र में अब तक खोजी गईं ममी में सबसे पुरानी हो सकती है. साथ ही खास बात है कि ताबूत के अंदर यह ममी करीब-करीब पूरी मिली है, जबकि पुरानी खोजों में ऐसा कम ही देखा गया है.

साइट पर पुरातत्वविदों को कई और मकबरे भी मिले हैं. इनमें से एक मकबरा उनास साम्राज्य के Khnumdjedef की है, जो उस समय काफी जिम्मेदार लोगों में से एक था. मकबरों में कई तरह की मूर्तियां भी मिली हैं. इसके अलावा दीवारों पर भी अलग-अलग तरह की कलाकृतियां बनी हुई हैं. 

Advertisement

हाल ही में हुई थी 2300 साल पुरानी ममी की खोज

मालूम हो कि हाल ही में मिस्र में एक 2300 साल पुरानी ममी की खोज की गई थी. यह ममी एक 15 से 16 साल की उम्र के लड़के की है. ममी जिस ताबूत में मिली है, उसमें कई ऐसे चीजें भी मिली जिन्हें देखकर पुरातत्वविद भी दंग रह गए.

पुरातत्वविदों को ताबूत के अंदर से सोने का मास्क, ममी के मुंह के अंदर सोने की चीभ और सीने में सोने का दिल मिला है. इसके साथ ही ताबूत में 21 तरह के 49 ताबीज भी मिले हैं. इनमें कुछ ताबीज लड़के की ममी के ऊपर और कुछ शरीर के अंदर मिले हैं.

इस लड़के शरीर में और में कहां-कहां ताबीज थे, इसका पता लगाने के लिए कंप्यूटर टोमोग्राफी स्कैन का इस्तेमाल भी किया गया है. मिस्र की सरकार ने इस खोज के बारे में जानकारी दी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »