अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, चीन से सटे कई इलाकों में भी असर

अफगानिस्तान में भूकंप गुरुवार सुबह 06.07 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 265 किलोमीटर दूर स्थित है. USGS के मुताबिक, तजाकिस्तान में सुबह 6:07 बजे 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. चीन से लगी सीमा के पास भूकंप का असर देखने को मिला है. 

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • दुशांबे. ,
  • 23 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 थी. इतना ही नहीं चीन की सीमा से सटे इलाकों में भी भूकंप का असर देखने को मिला. ये झटके ऐसे वक्त पर आया, जब हाल ही में तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही मची है. 

अफगानिस्तान में भूकंप गुरुवार सुबह 06.07 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 265 किलोमीटर दूर स्थित है. USGS के मुताबिक, तजाकिस्तान में सुबह 6:07 बजे 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. चीन से लगी सीमा के पास भूकंप का असर देखने को मिला है. 
 

Advertisement

 

तुर्की में भी भूकंप के झटके

तुर्की के एंटिऑक में स्थानीय समयानुसार सुबह 04.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.2 थी.
 


भूकंप ने तुर्की और सीरिया में मचाई तबाही


दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके ऐसे वक्त पर आए, जब इसी महीने भूकंप ने तुर्की और सीरिया में भूकंप ने तबाही मचाई है. तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था. दोनों देशों में अब तक 46000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अकेले तुर्की में भूकंप से 2 लाख से ज्यादा अपार्टमेंट तबाह हो गए थे. भूकंप का केंद्र तुर्की-सीरिया बॉर्डर पर था. ऐसे में सीरिया में भी भूकंप से भारी तबाही हुई थी. हजारों लोग अभी भी लापता हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »