समंदर में तैरता अस्पताल... अचानक ऐसा क्या हुआ कि ट्रंप ग्रीनलैंड भेज रहे हॉस्पिटल शिप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री के साथ मिलकर ग्रीनलैंड के लिए एक हॉस्पिटल शिप भेज रहे हैं. हालांकि डेनमार्क या ग्रीनलैंड की ओर से ऐसी किसी मांग की पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
ट्रंप के बयान पर व्हाइट हाउस ने कोई बयान जारी नहीं किया है. (Photo- Panama US Embassy) ट्रंप के बयान पर व्हाइट हाउस ने कोई बयान जारी नहीं किया है. (Photo- Panama US Embassy)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि वह ग्रीनलैंड के लिए एक हॉस्पिटल शिप भेज रहे हैं. ट्रंप ने यह ऐलान सोशल मीडिया पर किया, ठीक उससे पहले जब उन्होंने व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन गवर्नरों के लिए डिनर की मेजबानी की.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल हैंडल पर लिखा, "लुइसियाना के शानदार गवर्नर जेफ लैंड्री के साथ मिलकर हम ग्रीनलैंड एक बेहतरीन हॉस्पिटल शिप भेज रहे हैं, ताकि वहां बीमार लोगों की देखभाल की जा सके, जिनकी सही तरह से देखरेख नहीं हो पा रही है. यह रास्ते में है!!!"

Advertisement

यह भी पढ़ें: 85 साल का रिलेशन, मिलिट्री बेस और न्यूक्लियर रिसर्च... ग्रीनलैंड को यूं ही नहीं कब्जाना चाहता अमेरिका

हालांकि, व्हाइट हाउस और लैंड्री के कार्यालय की ओर से इस पोस्ट पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. रॉयटर्स के मुताबिक, यह भी स्पष्ट नहीं है कि डेनमार्क या ग्रीनलैंड ने इस जहाज की मांग की थी या नहीं, और आखिर किन बीमार लोगों की मदद के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.

कहां है ग्रीनलैंड और क्या चाहते हैं ट्रंप?

ग्रीनलैंड डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है. हाल के महीनों में ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करना चाहते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. पिछले हफ्ते डेनमार्क के किंग फ्रेडरिक ने एक साल में दूसरी बार ग्रीनलैंड का दौरा किया. इसे ट्रंप के "ग्रीनलैंड खरीदने" वाले बयान के बीच एकजुटता दिखाने की कोशिश माना जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जिन्हें किया नियुक्त, उन्होंने ही दबाई ट्रंप की नब्ज... टैरिफ के खिलाफ फैसला देने वाले जजों को जानें

पिछले महीने NATO रक्षा गठबंधन के भीतर बढ़े तनाव के बाद ग्रीनलैंड, डेनमार्क और अमेरिका के बीच बातचीत भी हुई थी. ट्रंप की पोस्ट ऐसे समय आई जब डेनमार्क के संयुक्त आर्कटिक कमांड ने बताया कि उसने ग्रीनलैंड की राजधानी नूक के पास अमेरिकी पनडुब्बी के एक क्रू मेंबर को आपात चिकित्सा उपचार के लिए बाहर निकाला. यह घटना राजधानी से करीब सात समुद्री मील दूर हुई थी.

अमेरिका के पास हैं दो हॉस्पिटल शिप

यह साफ नहीं है कि ट्रंप की हॉस्पिटल शिप वाली घोषणा का इस घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं. अमेरिकी नौसेना के पास दो प्रमुख अस्पताल जहाज हैं - USNS Mercy और USNS Comfort - लेकिन इनमें से कोई भी लुइसियाना में तैनात नहीं है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ग्रीनलैंड भेजे जाने वाला जहाज इनमें से कौन सा होगा या कोई अन्य पोत होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement