'अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर', बंदर अब्बास पर अमेरिका के नए हमले से भड़का ईरान, F35 पर अटैक का दावा

होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका के नए हमलों के बाद ईरान और भड़क गया है. तेहरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी ड्रोन मार गिराया और F-35 फाइटर जेट को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. इस तनाव के बीच सीजफायर और पीस डील पर चल रही बातचीत भी खतरे में पड़ती दिख रही है.

Advertisement
ईरान पर हमले की तस्वीर (File Photo) ईरान पर हमले की तस्वीर (File Photo)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:58 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है. होर्मुज स्ट्रेट के करीब ईरान के बंदर अब्बास इलाके में अमेरिका की नई एयरस्ट्राइक के बाद तेहरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने करीब सात हफ्तों से चल रहे संघर्षविराम का उल्लंघन किया है और इससे क्षेत्र में शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है.

Advertisement

ईरानी मीडिया के मुताबिक मंगलवार तड़के होरमोजगान प्रांत में कई धमाके सुनाई दिए. अमेरिका ने इन हमलों को "रक्षात्मक कार्रवाई" बताया और दावा किया कि उसने उन मिसाइल पोजिशन और नौकाओं को निशाना बनाया जो कथित तौर पर होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी कर रही थीं.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में US के हमले से बढ़ा तनाव, ईरान बोला- इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे

इसी बीच ईरान ने जवाबी कार्रवाई का बड़ा दावा भी किया है. भारत स्थित ईरानी एंबेसी ने दावा किया, "हमने एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, जबकि F-35 और RQ-4 को वापस मुड़कर भागना पड़ा. अब वह दौर खत्म हो चुका है जब पश्चिम एशिया डरकर चुप बैठ जाता था." हालांकि अमेरिका की तरफ से अभी तक F-35 या ड्रोन को लेकर किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इन दावों ने क्षेत्र में तनाव और बढ़ा दिया है.

Advertisement

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि बड़े समझौते को लेकर बातचीत अभी जारी है और किसी नतीजे तक पहुंचने में कुछ दिन और लग सकते हैं. बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक शुरुआती समझौते पर बातचीत हो रही है, जिसके तहत 30 दिन का फ्रेमवर्क बनाकर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बहाल की जा सकती है और क्षेत्रीय संघर्ष कम किया जा सकता है.

लेकिन सबसे बड़ा विवाद ईरान के फ्रीज फंड को लेकर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान करीब 24 अरब डॉलर की फ्रीज की गई संपत्ति को रिलीज करने की मांग कर रहा है. यही मुद्दा फिलहाल समझौते की राह में सबसे बड़ी बाधा बन गया है.

यह भी पढ़ें: ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम पर ट्रंप सख्त, बोले- तुरंत नष्ट या अमेरिका को सौंपो

दूसरी तरफ तेल बाजार में भी इस तनाव का सीधा असर दिखने लगा है. दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल और LNG व्यापार का रास्ता होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है. लगातार तनाव के कारण यहां सामान्य ट्रैफिक अब भी बहाल नहीं हो पाया है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में 25 तेल टैंकर और कारोबारी जहाज ईरान की अनुमति के बाद स्ट्रेट से गुजरे.

Advertisement

तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भी तेज उछाल आया और तेल करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया. वैश्विक बाजारों को डर है कि अगर हालात और बिगड़े तो सप्लाई चेन पर गंभीर असर पड़ सकता है. इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने साफ कहा कि "अमेरिका और इजरायल विरोधी नारे इस्लामिक रिपब्लिक की पहचान बने रहेंगे." वहीं इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल लेबनान में अपने सैन्य अभियान और तेज करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement