न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा का विमान फायर ट्रक से टकराया, 2 की मौत

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच एयर कनाडा एक्सप्रेस CRJ-900 विमान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया गया है और जांच की जा रही है.

Advertisement
प्लेन में 100 लोग सवार थे. (Photo: ITG) प्लेन में 100 लोग सवार थे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया. खराब मौसम के बीच गेट की तरफ जा रहा एयर कनाडा का एक जेट रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया. 

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ विमान 'एयर कनाडा एक्सप्रेस CRJ-900' है, जो मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें दो लोगों की मौत हो गई है. कुछ लोग घायल भी हुए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement

हादसे के समय विमान में लगभग 100 यात्री सवार थे. आपातकालीन बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में यात्री विमान के अगले हिस्से और 'नोज' को भारी नुकसान पहुंचता दिख रहा है. 

पूरा एयरपोर्ट हुआ बंद

ला गार्डिया काफी बिजी और भीड़भाड़ वाला एयरपोर्ट है. प्लेन क्रैश होने की वजह से फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए 'ग्राउंड स्टॉप' जारी कर दिया है. शुरुआत में 05:30 GMT तक उड़ानों पर रोक लगाई गई थी, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसे 18:00 GMT तक बंद रखा जा सकता है. एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां रनवे से मलबा हटाने और जांच करने में जुटी हैं.

यह भी पढ़ें: कतर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, रूटीन ड्यूटी के वक्त हादसा, 7 की मौत

Advertisement

शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो हादसे की वजह खराब मौसम और विजिबिलिटी की कमी बताई जा रही है. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दमकल की गाड़ी रनवे पर क्यों मौजूद थी. रेगुलेटर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सिक्योरिटी स्टैंडर्ड की भी समीक्षा की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement