नेपाल: नदी में बस गिरी, 15 बारातियों की मौत

दक्षिण-पश्चिमी नेपाल में पहाड़ी मार्ग से बारातियों को ले जा रही एक बस के नदी में गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गये.

Advertisement

aajtak.in

  • काठमांडो,
  • 04 मार्च 2013,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

दक्षिण-पश्चिमी नेपाल में पहाड़ी मार्ग से बारातियों को ले जा रही एक बस के नदी में गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गये.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा बीती रात पालपा जिले के चिदापानी गांव में हुआ. उन्होंने बताया कि 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य घायलों ने लुम्बिनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस हादसे में बस चालक की भी मौत हो गयी और बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. घायलों में से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि यह हादसा शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण हुआ. यह बस 300 मीटर उंचे पहाड़ी मार्ग से कल रात करीब नौ बजकर 30 मिनट पर नदी में गिर गयी. हादसे में दूल्हा और दुल्हन दोनों घायल हो गये, लेकिन वे सुरक्षित हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »