चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में कलह खुलकर सामने आ गया है. पार्टी विधायक संदीपन साहा ने एक दिन पहले बुलाई गई पार्टी की मीटिंग में विधायकों के नहीं पहुंचने को लेकर कहा कि सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. इतना ही नहीं उन्होंने विधानसभा में नेता और उपनेता के चुनाव को लेकर भी नाराजगी जाहिर की. मीटिंग में नहीं जाने को लेकर कहा कि उस बैठक का कोई मतलब नहीं था.