Bengal illegal Infiltrators returns: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार कायम होते ही बांग्लादेश बॉ़र्डर पर वापसी के लिए घुसपैठियों का तांता लगना शुरू हो गया है. जब से पश्चिम बंगाल सरकार ने अवैध घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने की शुरुआत की है तब से सरहद पर वापसी करने वाले लोगों की भीड़ देखी जा रही है. उत्तर 24 परगना के हाकिमपुर बॉर्डर पोस्ट इलाके में आज भारी भीड़ नजर आई.