20 साल से धर्म के आधार पर स्कूल में बंटी थी रसोई, खाना और बर्तन, अब सभी बच्चे एक साथ खाएंगे मिड-डे मील, जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के किशोरिगंज मनमोहनपुर प्राथमिक विद्यालय में हिंदू और मुस्लिम बच्चों के लिए अलग-अलग मिड-डे मील पकाने की वर्षों पुरानी परंपरा अब खत्म कर दी गई है. विवाद सामने आने के बाद स्कूल में अभिभावकों की बैठक हुई. निर्णय लिया गया कि अब सभी बच्चों को एकसाथ और एक रसोई में बना भोजन मिलेगा.

Advertisement
सभी बच्चों को एक साथ मिलेगा मिड-डे मील सभी बच्चों को एक साथ मिलेगा मिड-डे मील

राजेश साहा / सुजाता मेहरा

  • पूर्व बर्धमान,
  • 25 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के नादनघाट इलाके में स्थित किशोरिगंज मनमोहनपुर प्राथमिक स्कूल में सालों से एक चौंकाने वाली परंपरा चली आ रही थी. यहां हिंदू और मुस्लिम बच्चों के लिए अलग-अलग रसोइयों से खाना बनता था. हिंदू बच्चों का खाना एक रसोइया बनाता और मुस्लिम बच्चों का दूसरा. बर्तन, चूल्हा और गैस तक अलग-अलग थे. बच्चे एक ही बेंच पर बैठकर पढ़ते थे, लेकिन खाना खाने के समय धर्म के आधार पर बंट जाते थे.

Advertisement

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा कि वह खुद इस भेदभाव के खिलाफ हैं लेकिन सालों से चली आ रही इस व्यवस्था को वह अकेले नहीं बदल पा रहे थे. मीडिया में खबर आने के बाद इस मामले ने राज्यभर में हलचल मचा दी. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल एक अभिभावक बैठक बुलाई.

धर्म के आधार पर नहीं बनेगा खाना

बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने मिलकर यह तय किया कि अब धर्म के आधार पर खाना नहीं बनेगा. बच्चों को एक साथ, एक ही रसोई से बना हुआ मिड-डे मील दिया जाएगा. प्रधानाध्यापक की पहल से यह बदलाव संभव हो पाया. बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था साल 2000 से चली आ रही है. 

सालों से चली आ रही इस व्यवस्था

अब इस स्कूल में धार्मिक भेदभाव की जगह एकता की मिसाल देखने को मिलेगी. यह फैसला बच्चों को न सिर्फ अच्छा खाना देगा बल्कि एकता और समानता का पाठ भी पढ़ाएगा. बता दें, इस स्कूल में करीब 72 छात्र हैं. जिसमें 29 मुस्लिम और 43 हिंदू हैं. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »