महुआ मोइत्रा पर भड़कीं काकोली घोष, बोलीं- बंगाल की जनता आपकी अराजकता के खिलाफ

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के बागी सांसदों पर दिए बयान के बाद काकोली घोष ने पलटवार करते हुए उनके नैरेटिव और राजनीति पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
महुआ मोइत्रा के बयान पर काकोली घोष का पलटवार (File Photo: ITG) महुआ मोइत्रा के बयान पर काकोली घोष का पलटवार (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस और बागी नेताओं के बीच चल रही खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने सीनियर टीएमसी लीडर महुआ मोइत्रा के बयान पर तीखा पलटवार किया है.

काकोली घोष ने कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी की राजनीति और उनके नैरेटिव को नकार चुकी है.

Advertisement

काकोली घोष ने महुआ मोइत्रा के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने बागी सांसदों के सियासी भविष्य पर सवाल उठाए थे.

'जनता आपकी अराजकता के खिलाफ...'

तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद काकोली घोष ने कहा, "यह सिर्फ आपकी मनगढ़ंत सोच है. आप अजीब और हकीकत से दूर वाली सोच में जी रही हैं. बंगाल की जनता ने आपको हरा दिया है और उनका जनादेश साफ तौर पर आपकी अराजकता के खिलाफ है. कोई भी आपको या आपकी बातों को स्वीकार नहीं कर रहा है."

महुआ मोइत्रा ने क्या कहा था?

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्र ने मीडिया से बात करते हुए बागी सांसदों पर तंज कसा था. इसके साथ ही उन्होंने इशारा किया था कि बीजेपी अपना टारगेट पूरा करने के बाद इन लोगों को बाहर फेंक देगी. 

महुआ मोइत्रा ने कहा था, "बीजेपी ने इन लोगों को डीलिमिटेशन बिल पास करने के लिए लिया है. बीजेपी यह बिल पास करने के लिए बहुत उतावली हुई है. डीलिमिटेशन बिल पास हो जाने के बाद इन सांसदों को जैसे लिया गया है, वैसे ही फेंक दिया जाएगा. उसके बाद न ये हमारे टिकट पर कभी जीत सकेंगे और न बीजेपी उनको कभी टिकट देगी. उनके राजनीतिक करियर खत्म हो चुका है."

Advertisement

महुआ मोइत्रा के इस बयान के बाद काकोली घोष की प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया है कि टीएमसी के बागी नेताओं और पार्टी नेतृत्व के बीच सियासी टकराव अभी थमने वाला नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »