मालदा कैंप में BSF जवान ने साथियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

मालदा में BSF हेजक्वार्टर में एक जवान ने कैंप में घुसकर ओपन फायरिंग की. इस अंधाधुंध फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. आरोपी जवान कुछ समय के मानसिक तनाव से गुजर रहा था.

Advertisement
ओपन फायरिंग में घायल जवान को मालदा में एडमिट कराया गया है. (फोटो-X) ओपन फायरिंग में घायल जवान को मालदा में एडमिट कराया गया है. (फोटो-X)

aajtak.in

  • मालदा,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

पश्चिम बंगाल में मालदा के सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंप में एक जवान ने अपने साथियों पर अचानक गोलियां चलाईं. कैंप में ताबड़तोड़ फायरिंग से दो जवानों की मौत हो गई. घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई. वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत  हालात पर नियंत्रित करते हुए आरोपी की जवान को हिरासत में ले लिया. 


मृतक जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबसल अजय कुमार सिंह और कॉन्स्टेबसल  अंबादर सुरेश डारगु के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल विकास ब्रम्हा को इलाज के लिए एडमिट कराया गया है. आरोपी जवान की पहचान शिवम कुमार मिश्रा के रूप में हुई है.

Advertisement

मानसिक तनाव से गुजर रहा था आरोपी जवान
BSF सूत्रों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:50 बजे बैष्णबनगर में 17 माइल के पास 119 बटालियन मुख्यालय में हुई. शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी शिवम कुमार मिश्रा गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा था.

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है. विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चलेगा.
 

संतरी ड्यूटी पर तैनात जवान की सर्विस राइफल से किया फायर
BSF सूत्रों ने बताया कि आरोपी शिवम मिश्रा पर कोर्ट-मार्शल की कार्यवाही चल रही थी. वह BSF की हिरासत में था, हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि किस मामले में यह कार्यवाही शुरू की गई थी. उसने संतरी ड्यूटी पर तैनात जवान पर काबू पाकर उसकी सर्विस राइफ़ल छीन ली. आरोपी ने फिर कथित तौर पर पास की बैरकों की ओर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे BSF के तीन जवान गोली लगने से घायल हो गए.

Advertisement

एक जवान की हालत गंभीर
घायल जवानों को मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया. तीसरे घायल जवान का इलाज चल रहा है. घटना के तुरंत बाद BSF जवानों ने कॉन्स्टेबल मिश्रा को हिरासत में ले लिया.

स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रही है. अधिकारियों ने कहा कि घटनाक्रम की जांच की रही है. जांच के बाद आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

(रिपोर्ट- मिल्टन पॉल)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »