चॉकलेट लेने गई थी मासूम, दुकानदार ने अंदर ले जाकर की छेड़छाड़, आसपास के लोगों ने बचाया

बंगाल के बीरभूम में 12 साल की बच्ची के साथ  यौन उत्पीड़न के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया. बच्ची दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी जब दुकानदार ने उसे अंदर खींच लिया,

Advertisement
दुकानदार ने किया बच्ची का यौन शोषण (ai image) दुकानदार ने किया बच्ची का यौन शोषण (ai image)

aajtak.in

  • बीरभूम,
  • 23 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 7:08 AM IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में 12 साल की बच्ची के साथ  यौन उत्पीड़न के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने ये जानकारी दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात सूरी जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में हुई, जब लड़की चॉकलेट खरीदने के लिए दुकान पर गई थी.

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था.उसे बुधवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लड़की मंगलवार शाम को चॉकलेट खरीदने के लिए अपने घर के पास किराने की दुकान पर गई थी, लेकिन दुकानदार ने उसे दुकान के अंदर खींच लिया और उसका यौन उत्पीड़न किया. नाबालिग के माता-पिता ने कहा कि पड़ोसियों ने किसी तरह लड़की को बचाया और उसे घर भेज दिया. घटना के तुरंत बाद दुकानदार मौके से भाग गया. कथित यौन उत्पीड़न से बुधवार को निवासियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया था.

बता दें कि मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ और रेप का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि लगातार देश के हर कोने से इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं. आरोपी बेखौफ हैं. बीते सितंबर में ही बंगाल के हावड़ा में 13 साल की नाबालिग से सीटी स्कैन के दौरान छेड़खानी हुई, जबकि बीरभूम में एक मरीज ने नर्स से बदसलूकी की थी.

Advertisement

इसके अलावा कोलकाता के ही पोर्ट इलाके में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि बीते 28 सितंबर को सुबह 10 से साढ़े 10 बजे के बीच एक अज्ञात रिक्शा चालक ने उसकी 10 साल की नाबालिग बेटी को गलत तरीके से छुआ था. यह घटना तब हुई, जब बेटी बंध बरतला के पास से नट बिहारी मोड़ तक रिक्शे से स्कूल जा रही थी. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »