'TMC अब टुकड़े-टुकड़े गैंग बन गई है...' अभिषेक बनर्जी पर अग्निमित्रा पॉल का पलटवार

पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी को टुकड़े-टुकड़े गैंग करार देते हुए कहा कि पार्टी का अब कोई अस्तित्व नहीं बचा है. उन्होंने अभिषेक बनर्जी के हालिया बयान पर पलटवार भी किया और कहा कि उनका पार्टी और जनता के जीवन में कोई योगदान नहीं है. वो चांदी का चम्मच लेकर राजनीति में आए हैं.

Advertisement
अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक बनर्जी और TMC पर जमकर तंज किया. (Photo- PTI) अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक बनर्जी और TMC पर जमकर तंज किया. (Photo- PTI)

अनिल गिरी

  • कोलकाता,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

पश्चिम बंगाल में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने राज्य भर में टीएमसी के दफ्तरों को ढहाए जाने को लेकर दिए बयान पर अभिषेक बनर्जी को आड़े हाथों लिया है. बीजेपी नेता ने कहा कि टीएमसी अब टुकड़े-टुकड़े गैंग बन गई है.

दरअसल अभिषेक बनर्जी ने एक बयान दिया था कि जिस कानून के तहत टीएमसी के दफ्तर तोड़े जा रहे हैं, अगर साल 2031 में सरकार बदलती है तो उसी कानून का इस्तेमाल बीजेपी के दफ्तरों के खिलाफ भी हो सकता है. बंगाल की शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने इस बयान पर उनपर पलटवार किया है.

अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक बनर्जी को जवाब देते हुए कहा, 'उन्होंने किस पार्टी की तरफ से ये बयान दिया है? टीएमसी पार्टी का अब कोई अस्तित्व ही नहीं बचा है. ये पार्टी अब टुकड़े टुकड़े गैंग बन चुकी है.'

Advertisement

' इनका अहंकार और घमंड अभी...'

टीएमसी की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर हमला बोलते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा, 'पार्टी खुद अस्तित्व में नहीं है. बंगाल के लोगों ने इसे उखाड़ कर खत्म कर दिया है, लेकिन इन्होंने अभी तक कोई सबक नहीं सीखा है. इनका अहंकार और घमंड अभी भी वैसा ही है. जनता इसका जवाब देगी.'

'चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए अभिषेक बनर्जी'

अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि अगर टीएमसी छोड़कर गए नेता वापस पार्टी में आते हैं, तो वो एक घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे. इस बयान पर भी अग्निमित्रा ने उन पर तंज के तीर बरसा दिए. उन्होंने कहा, 'मैं अभिषेक बनर्जी के बारे में क्यों बात करूं? पश्चिम बंगाल के लोगों के जीवन में उनका क्या योगदान रहा है? वो मुंह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए थे. उन्होंने पार्टी में भी चांदी की चम्मच के साथ ही कदम रखा किया और फिर पदों पर आगे बढ़े'

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल में टीएमसी के ऑफिस पर चला बुलडोजर, अभिषेक बनर्जी ने पुलिस पर लगाया चोरी का आरोप

बीजेपी मंत्री ने आगे कहा, 'वो ममता बनर्जी के भतीजे हो सकते हैं, लेकिन वो मेरे भतीजे नहीं हैं. उनका कोई योगदान नहीं है. मैं उनके बारे में बात करके अपना समय बर्बाद नहीं करूंगी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »