उत्तर प्रदेश के आगरा में देश की सियासत का एक अनोखा रंग देखने को मिल रहा है. यहाँ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में मथुरा वैश्य महासभा के लोग सड़कों पर उतर आए हैं. उन्होंने एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला है. इस आंदोलन और प्रदर्शन के पीछे की वजह कांग्रेस द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को 'गुप्ता' कहकर संबोधित करना है. इस बात से वैश्य समाज में गहरा आक्रोश है और वे इसे अपने समाज का अपमान मान रहे हैं. वैश्य समाज के लोगों का कहना है कि 138 साल पुरानी मथुरा वैश्य महासभा पूरे देश में कांग्रेस के इस व्यवहार का विरोध करेगी और चुनावों में इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है.