आज हम बात कर रहे हैं यूपी की सियासत की, जहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे पर मंथन तेज हो गया है. बीती शाम दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक हुई, जिसमें यूपी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद बैठक में मौजूद रहे.