'न सौ पढ़ा, न एक प्रतापगढ़ा'... CM योगी और गडकरी ने प्रतापगढ़ को दी कई सौगातें

प्रतापगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां के नागरिकों का स्वागत, जिनके बारे में कहा जाता है- न सौ पढ़ा, न एक प्रतापगढ़ा... प्रतापगढ़ से अयोध्या-सुल्तानपुर को जोड़ते हुए इस 4 लेन राजमार्ग का उपहार मिलने जा रहा है. सीएम ने कहा कि नई परियोजनाओं से प्रतापगढ़ से अयोध्या की यात्रा आसान होगी.

Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम योगी आदित्यनाथ

aajtak.in

  • प्रतापगढ़,
  • 12 जून 2023,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

लोकसभा चुनाव से पहले प्रतापगढ़ के लोगों को बड़ा तोहफा मिला है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार के नितिन गडकरीजी का जिनकी डिक्सनरी मे ना शब्द नही है... उनका हृदय से अभिनंदन.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां के नागरिकों का स्वागत, जिनके बारे में कहा जाता है- न सौ पढ़ा, न एक प्रतापगढ़ा... प्रतापगढ़ से अयोध्या-सुल्तानपुर को जोड़ते हुए इस 4 लेन राजमार्ग का उपहार मिलने जा रहा है, अगले वर्ष अयोध्या मे भव्य राममंदिर को जाने के लिए इसका लाभ मिलेगा, प्रतापगढ़ के बाईपास का भी आज शिलान्यास हुआ.

Advertisement

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गडकरीजी ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए पिछले नौ वर्षों में जो कार्य किये उनसे नए भारत की नई तस्वीर बनी है, आज प्रतापगढ़ मे मेडिकल कॉलेज़ है, किसी ने कभी नही सोचा होगा कि यहां मेडिकल कॉलेज़ बनेगा, हमारी सरकार ने सर्वाधिक आवास देने का कार्य किया.

अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश के ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में 54 लाख पीएम आवास देने के कार्य हुए है, इंफ्रास्ट्रक्चर गरीब कल्याण देश की सुरक्षा और वैश्विक मंच पर जो कार्य हुए उनसे भारत की छवि बदली, जी20 के देशों से विदेशी मेहमान वाराणसी आये है, उन्होंने वाराणसी एयरपोर्ट से फोर लेन सड़कें देखी तो वो अभिभूत हो गये.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज काशी से लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ सभी फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ गये है, काशी की गंगा की निर्मलता को देखकर हमारे विदेशी मेहमान अभिभूत हो गये, उनको अद्भुत नजारा देखने को मिला, यही नया भारत है, आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत, दुनिया को आकर्षित कर रहा है.

Advertisement

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के मन में विकास की आकांक्षाएं हैं, इस भीषण गर्मी के बीच मे केंद्रीय मंत्री गडकरी जी विकास की नई धारा देने आये हैं, आज उत्तरप्रदेश प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में विकास और कानून व्यवस्था के मामले में मिसाल बनी है, कानून व्यवस्था में उन्ही के लिए दिक्क़त होती है, जिनके अनैतिक कार्यों को हमने रोक दिया, उन्हीं को ज्यादा परेशानी है.

(रिपोर्ट- सुनील यादव)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »