कानपुर में फिल्म 'धुरंधर 2' देखने गई युवती से छेड़छाड़, पिता ने मनचले को जमकर पीटा

कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में सिनेमाहॉल के अंदर युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी ने फिल्म के दौरान अंधेरे का फायदा उठाया, लेकिन बाहर निकलते ही युवती के पिता ने उसकी पिटाई कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया है.

Advertisement
फिल्म 'धुरंधर 2' देखने गई युवती से छेड़छाड़ (Photo: itg) फिल्म 'धुरंधर 2' देखने गई युवती से छेड़छाड़ (Photo: itg)

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ‘गुरुदेव पैलेस टॉकीज’ में फिल्म देखने आई युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना ने हंगामा खड़ा कर दिया. आरोपी को उसकी हरकत का खामियाजा सिनेमाहॉल के बाहर भुगतना पड़ा, जहां सबसे ज्यादा मारपीट युवती के पिता ने की.

मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, टॉकीज के अंदर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का शो चल रहा था. इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक ने पास बैठी युवती के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की. युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी की पहचान हो गई.

Advertisement

बताया जा रहा है कि हॉल के अंदर की घटना का कोई वीडियो सामने नहीं आया है, लेकिन जैसे ही आरोपी बाहर निकला, युवती के पिता ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद सिनेमाहॉल के बाहर ही पिता ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने भी हल्की मारपीट की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि 'छेड़छाड़ की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है. पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. महिला सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.' फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement