शादी के बाद से टॉर्चर, 20 लाख की डिमांड...संदिग्ध हाल में फांसी पर झूलती मिली महिला

बलिया में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही 20 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था.

Advertisement
संदिग्ध हाल में फांसी पर झूलती मिली महिला (Photo: representational image) संदिग्ध हाल में फांसी पर झूलती मिली महिला (Photo: representational image)

aajtak.in

  • बलिया,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.

Advertisement

मृतका की पहचान 32 साल की सोनम सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में गुरुवार को बैरिया थाने में मामला दर्ज किया गया. शिकायत मृतका की मां मंजू देवी ने दर्ज कराई है, जो सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव की निवासी हैं.

मंजू देवी ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सोनम की शादी 11 दिसंबर 2023 को बैरिया क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मार्कंडेय सिंह के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और उसके परिवार के लोग 20 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर सोनम को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.

शिकायत के अनुसार, 4 मार्च को सोनम के पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि घटना को आत्महत्या बताया जा सके. घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष ने पुलिस से न्याय की मांग की.

Advertisement

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति मार्कंडेय सिंह, ससुर अनिल सिंह, सास देवांती सिंह, देवर पियूष सिंह और भाभी मणि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 (महिला के साथ क्रूरता) और धारा 89(2) समेत दहेज निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बैरिया थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »