यूपी: बेटे को बचाने की कोशिश में महिला ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग, घायल

पीलीभीत में एक महिला अपने बेटे को बचाने की कोशिश में चलते ट्रेन से छलांग लगा दी. पुलिस ने बताया कि महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से उनका बेटे नीचे गिर गया. जिसके बाद महिला ने बेटे को बचाने की कोशिश में छलांग लगा दी. इस दौरान उनकी गोद में बेटी भी थी. हादसे में दोनों मासूम और महिला घायल हो गई है.

Advertisement
यूपी पुलिस. (सांकेतिक फोटो) यूपी पुलिस. (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • पीलीभीत,
  • 28 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक महिला अपने बेटे को बचाने के लिए बेटी को गोद कर लेकर चलती ट्रेन से कूद गई. महिला का बेटे चलती ट्रेन से गिर गया था.

बीसलापुर पुलिस थाना प्रभारी संजीव शुक्ला ने कहा कि ये घटना तब हुई जब सत्यवती नाम की महिला अपने 9 वर्षीय बेटे निखिल और 5 वर्षीय बेटी सेजल के साथ बीसलपुर से शाहजहांपुर की ओर जा रही थी.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही ट्रेन चीनी मिल के पास एक गेट पर पहुंची तो निखिल ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रेन से नीचे गिर गया. ये देखकर महिला ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश में ट्रेन से छलांग लगा दी. इस दौरान महिला की गोद में उसकी बेटी भी थी. तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मेडिकल कॉलेज किया घायलों को रेफर

उन्होंने बताया कि तीनों को बीसलपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनके प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. शुक्ला ने कहा कि पुलिस बाद में कानूनी कार्यवाही के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »