पत्नी बनी जेम्स बॉन्ड! पति की कार में GPS लगाकर किया पीछा, होटल में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ा, फिर जमकर कूटा

यूपी के हापुड़ में एक महिला ने अपने देवर और परिजनों के साथ मिलकर जीपीएस ट्रैकर की मदद से पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ एक होटल में रंगेहाथ पकड़ लिया. जिसके बाद सड़क से लेकर कोर्ट परिसर तक हाईवोल्टेज ड्रामा और मारपीट हुई.

Advertisement
महिला ने पति को बीच सड़क पीटा (Photo- Screengrab) महिला ने पति को बीच सड़क पीटा (Photo- Screengrab)

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़ ,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक महिला ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. बागपत निवासी पीड़िता को अपने पति पर शक था, इसलिए उसने देवर संग मिलकर पति की गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाया और उसे ट्रैक करते हुए होटल तक पहुंच गई. महिला ने होटल के अंदर, सड़क पर और बाद में एसडीएम कोर्ट में जमानत मिलने पर भी पति की जमकर धुनाई की. पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर शांतिभंग में कार्रवाई की.

Advertisement

जीपीएस से बिछाया जाल, रंगेहाथ पकड़ा

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित बांके बिहारी होटल का है, जहां रविवार ने महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा था. दरअसल, बागपत जिले के एक गांव की रहने वाली महिला को अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ संबंध होने का शक था. महिला ने यह बात अपने देवर और परिजनों को बताई. पति पर नजर रखने के लिए उसकी गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा दिया गया. रविवार को जब पति घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला, तो पत्नी और परिजनों ने जीपीएस ट्रैक करते हुए उसका पीछा किया. वे हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित बांके बिहारी होटल पहुंचे, जहां पति और उसकी कथित प्रेमिका मौजूद थे.

सड़क से लेकर कोर्ट तक हाईवोल्टेज ड्रामा

होटल में दोनों को साथ देखकर गुस्साई पत्नी और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और पति की जमकर पिटाई की. विवाद होटल परिसर से निकलकर सड़क और बस तक चलता रहा, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई. हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को नगर कोतवाली ले गई, जहां शांतिभंग में कार्रवाई की गई. इसके बाद जब पति एसडीएम कोर्ट से जमानत पर छूटा, तो पत्नी ने कोर्ट परिसर में भी उसकी दोबारा जमकर धुनाई कर दी.

Advertisement

सरकारी अस्पताल की नर्स है महिला

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके पति के साथ पकड़ी गई महिला बुलंदशहर जिले के एक सरकारी अस्पताल में नर्स है. स्थानीय लोग भी यही दावा कर रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद का मामला संज्ञान में आया है. पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की है और अब तहरीर के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है. वहीं, इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »