हवा में तिनके की तरह उड़े नन्हें मियां, बरेली के तूफान वाले वीडियो ने मचाई सनसनी

आंधी आई... टीन की छत उड़ी... और अगले ही पल एक शख्स हवा में तिनके की तरह उड़ता नजर आया. बरेली के इस वायरल वीडियो को देखकर लोग इसे फिल्म का सीन या एआई क्लिप समझ रहे हैं, लेकिन सच इससे कहीं ज्यादा डरावना है. तेज तूफान में बारात घर का टीन शेड उखड़ा और उसके साथ एक व्यक्ति करीब 50 फीट हवा में उछलकर खेत में जा गिरा.

Advertisement
हवा में करीब 50 फीट तक उड़ गए थे नन्हें मियां. (Photo: Screengrab) हवा में करीब 50 फीट तक उड़ गए थे नन्हें मियां. (Photo: Screengrab)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

एक पल पहले सब कुछ सामान्य था... लोग बारात घर के बाहर खड़े होकर मौसम का मिजाज देख रहे थे. तभी अचानक आसमान गरजा, तूफान ने रफ्तार पकड़ी और देखते ही देखते टीन की पूरी छत हवा में उड़ गई. लेकिन अगला दृश्य ऐसा था, जिसे देखकर हर कोई दहल गया- छत के साथ एक शख्स भी हवा में तिनके की तरह उछल गया. बरेली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है, क्योंकि जो दिख रहा है, वह किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि हकीकत का खौफनाक मंजर है.

Advertisement

घटना भमोरा थाना क्षेत्र की है. बरेली में पिछले दो दिनों से तेज आंधी और चक्रवाती तूफान का असर बना हुआ है. बुधवार को भी मौसम अचानक बिगड़ा. आसमान में काले बादल छा गए, तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ ही मिनटों में तूफान ने विकराल रूप ले लिया. यहां एक बारात घर के बाहर बने टीन शेड के नीचे कुछ लोग तेज तूफान से बचने के लिए खड़े थे.

यहां देखें Video

अचानक हवा की रफ्तार इतनी तेज हुई कि बारात घर की छत का बड़ा टीन शेड उखड़कर हवा में उड़ गया. उसी टीन शेड के साथ नीचे खड़ा एक व्यक्ति भी हवा में उछल गया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि वह व्यक्ति लगभग 50 फीट तक हवा में उठा और कुछ दूरी पर खेत में जा गिरा.

जिस शख्स को वीडियो में हवा में उड़ते देखा जा रहा है, उसकी पहचान नन्हें मियां के रूप में हुई है. वह तूफान से बचने के लिए टीन शेड के नीचे खड़े थे. लेकिन अचानक चक्रवाती हवा का रुख इतना खतरनाक हो गया कि शेड जड़ से उखड़ गया और नन्हें मियां को भी अपने साथ उठा ले गया. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: यूपी में आंधी-बारिश से भारी तबाही, 89 लोगों की मौत, CM योगी ने 24 घंटे में मुआवजा देने के दिए निर्देश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे फर्जी या एआई से बनाया गया बताया. लेकिन स्थानीय मीडिया और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इसकी पुष्टि की कि घटना असली है. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग खेत की ओर दौड़े. नन्हें मियां गंभीर हालत में पड़े थे. उनके शरीर पर कई चोटें आई थीं और वह दर्द से कराह रहे थे. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. प्रशासन के अनुसार, घायल नन्हें मियां को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी जान बच गई, जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं.

बरेली में पिछले दो दिनों से मौसम ने कहर बरपा रखा है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज आंधी और बारिश से कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए. कई जगह बड़े-बड़े पेड़ सड़कों और वाहनों पर गिर पड़े. शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई. प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की अपील की है. वीडियो ने दिखा दिया कि प्रकृति जब रौद्र रूप दिखाती है, तो इंसान कितना बेबस हो जाता है. जो शख्स कुछ पल पहले टीन शेड के नीचे खुद को सुरक्षित समझ रहा था, अगले ही पल हवा में उड़ रहा था. यह सीन देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement