नल से निकलने लगा 'दूध', बाल्टी में भरकर घर ले जाने लोग, सामने आई ये सच्चाई

यूपी में एक हैंडपंप से अचानक सफेद दूध जैसा पानी निलकने लगा. लोग इसे दूध ही मान बैठे और घर भर-भरकर अपने घरों को ले जाने लगे. इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. फिर सच्चाई सामने आई.

Advertisement
हैंडपंप से निकलने लगा सफेद पानी हैंडपंप से निकलने लगा सफेद पानी

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 27 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां बस अड्डे के पास लगे हैंडपंप से दूध जैसा सफेद रंग का पानी निकलने लगा. यह देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग इसे असली दूध समझकर बाल्टी, बोतल में भरकर घर ले जाने लगे. हैंडपंप से दूध निकलने की खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई.  

Advertisement

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. जिसके बाद पता चला कि यह दूध नहीं बल्कि प्रदूषित पानी है. इस मामले में खुद एडीएम राजबहादुर सिंह ने कहा कि नल निकल रहा पानी दूध नहीं है. वह प्रदूषित और गंदा पानी है.

हैंडपंप से निकलने लगा सफेद पानी 

दरअसल हैंडपंप के टूटे हुए चबूतरे के चलते नल काफी निचले स्तर पर चला गया था. उसी के चलते कोई दूषित पदार्थ पानी में चला गया और सफेद रंग का पानी आने लगा. कुछ देर बाद नल से साफ पानी आने भी लगा. इसके बाद नल को सील कर दिया गया.

जांच के बाद प्रशासन ने किया सील 

इसके अलावा एडीएम राजबहादुर सिंह ने बताया कि नगर पालिका उस हैंडपंप को जांच के बाद खोलेगी. जिससे लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को वहां से हटाया.

Advertisement

हैंडपंप को सील कर दिया गया है. जांच के बाद ही उसे खोला जाएगा. साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के पानी को न पिएं. जिससे किसी तरह की दिक्कत हो. इस पानी से लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement